{"_id":"62adac873609014b1a5fdc2b","slug":"traffic-closed-after-landslide-on-jammu-srinagar-national-highway-light-snowfall-near-amarnath-cave","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu-Kashmir Weather: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन, यातायात ठप, अमरनाथ गुफा के पास बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu-Kashmir Weather: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन, यातायात ठप, अमरनाथ गुफा के पास बर्फबारी
Sat, 18 Jun 2022 04:17 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 18 Jun 2022 04:17 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश होने के साथ अमरनाथ गुफा सहित कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ है। राजोरी-पुंछ में भारी बारिश हुई है। रामबन में भूस्खलन होने से हाईवे बंद हो गया है।
विज्ञापन
रामबन जिले हुए भूस्खलन की चपेट में आने से क्षतिग्रसत वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। जम्मू संभाग के साथ कश्मीर में भी जमकर बारिश हुई। घाटी के ऊंचाई वाले स्थानों और पवित्र अमरनाथ गुफा के आसपास हल्की बर्फबारी हुई है। रामबन जिले के पंथयाल में भूस्खलन होने से यातायात ठप हो गया। पहाड़ों से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से कई वाहन क्षत्रिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
संभाग में शनिवार को कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि से ठंडक का फिर अहसास हुआ है। जम्मू में भी बारिश से पारे में गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 20 जून तक कुछ इलाकों में प्री मानसून की बारिश हो सकती है। इससे पहले जम्मू में बुधवार रात के बाद वीरवार को भी सुबह हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
सुबह ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दी। दोपहर तक हल्के बादल छाए रहे, लेकिन बाद में मौसम साफ हो गया। जम्मू में 3.1 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 37.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बनिहाल में पारा 29.8, बटोत में 31.7, कटड़ा में 35.6 और भद्रवाह में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में अधिकतम पारा 31.2, पहलगाम में 26.2 और गुलमर्ग में 20.5 डिग्री है। लेह में 23.0 और कारगिल में 28.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।