{"_id":"59fcb4234f1c1b60678b9015","slug":"trader-happy-with-the-resumed-of-cross-loc-trade-and-welcome-the-decision-of-the-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रास एलओसी ट्रेड फिर से बहाल होने से व्यापारी खुश, सरकार के फैसले का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रास एलओसी ट्रेड फिर से बहाल होने से व्यापारी खुश, सरकार के फैसले का किया स्वागत
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
पुंछ-रावलाकोट एसोसिएशन के व्यापारियों ने पीओके से काउंटर पार्ट्स के साथ व्यापार लिंक को फिर से खोलने के लिए सरकार के फैसले का स्वागत किया है। पुंछ के व्यापारियों की एक बैठक में कहा गया कि वे बड़े नुकसान से जूझ रहे थे क्योंकि व्यापारिक संबंध कुछ महीने पहले बंद हो चुके थे। इम्तियाज सलारिया, सामाजिक कार्यकर्ता और व्यापार संघ के सदस्य ने कहा कि व्यापार ने पुंछ जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं।
विज्ञापन
जब व्यापार संबंधों की वजह से युवाओं का नुकसान होने लगा तो वह मुख्यमंत्री, विभागीय आयुक्त और जिला प्रशासन से मिले और उन्हें अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया। अब व्यापार फिर से शुरू हो गया है। उन्हें आशा है कि युवाओं की अधिक भागीदारी के साथ सुचारु कामकाज आगे भी जारी रहेगा। अध्यक्ष पुंछ रावलाकोट ट्रेडर्स एसोसिएशन चक्कां द बाग अब्दुल रज्जाक खाकी और उपाध्यक्ष कृष्ण सिंह ने कहा कि व्यापार को दोबारा खोलने के लिए मुख्यमंत्री, डिवकॉम और जिला प्रशासन, भारतीय सेना के बहुत आभारी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह सरकार द्वारा शुरू किए गए विश्वास निर्माण उपायों को बढ़ावा देगा। ट्रेडर्स ने विधायक हवेली शाह मोहम्मद तांत्रे की भूमिका की भी सराहना की है। इस दौरान मोहम्मद अमीन, हाजी मोहम्मद लतीफ, शज्जाद अहमद नाइक, अनिल फूल, निशांत गुप्ता, हरपाल सिंह, दलजीत सिंह, जहांगीर खान, मोहम्मद सादिक सैल्फिया, मोहम्मद अजीज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन