फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tourists reached Nattatap on the second day as well for watching snow

Snowfall in Nathatop: काले बादलों के बीच ठंड में रहा इजाफा, नत्थाटाप में दूसरे दिन भी पहुंचे सैलानी

Thu, 17 Nov 2022 09:57 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, चिनैनी
अमर उजाला नेटवर्क, चिनैनी Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 17 Nov 2022 09:57 AM IST
सार

नत्थाटाप में पहुंचे सैलानी चारों और बर्फ से लदे पहाड़ों की खूबसूरती से आचंभित हो रहे थे। साथ ही कई यादगार चित्र भी खिचवा रहे थे। 

विज्ञापन
Tourists reached Nattatap on the second day as well for watching snow
Snowfall in Nathatop - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नत्थाटाप में बिछी बर्फ की सफेद चादर को देखने के लिए दूसरे दिन भी सैलानियों का तांता लगा रहा। देश के कई हिस्सों के सैलानी नत्थाटाप की हसीन वादियों में पहुंच रहे हैं। वे यहां पर खूबसूरत नजारों का आनंद ले रहे हैं। बुधवार को कभी धूप व कभी छांव का दौर जारी रहा और दोपहर बाद चिनैनी के अलावा पटनीटाप, नत्थाटाप में बादलों का डेरा लगा रहा, जिससे वहां ठंड में भारी इजाफा हो गया । 

विज्ञापन


नत्थाटप में मौसम का मिजाज बिगड़ने से वहां पर फिर से हिमपात की उम्मीद लगी हुई थी और कई सैलानी भी नत्थाटाप में बर्फ पर खेलों के आंनद लेने के साथ ही वहां पर ताजा हिमपात की आस लिए हुए हुए थे। नत्थाटाप में पहुंचे सैलानी चारों और बर्फ से लदे पहाड़ों की खूबसूरती से आचंभित हो रहे थे। साथ ही कई यादगार चित्र भी खिचवा रहे थे। 
विज्ञापन


नत्थाटाप में सैलानियों के पहुंचने से कारोबारी भी खुश नजर आ रहे हैं, जिन्हें उम्मीद है कि अगले कुछ माह तक उनके रोजी रोटी आराम से निकलेगी और काम कर वह शाम को घर वापस लौट सकेंगे। वही नत्थाटाप व पटनीटाप में ठंड के चलते वहां पर लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed