फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tourist enjoying in patnitop

गर्मी चढ़ते ही यहां लगने लगा सैलानियों का जमघट

Fri, 19 Jun 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 19 Jun 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
tourist enjoying in patnitop

इस वर्ष देर से ही सही, लेकिन जून के दूसरे सप्ताह से पत्नीटाप में सैलानियों की चहल पहल बढ़ गई है। मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानी श्री माता वैष्णो देवी में दर्शन करने के बाद टूर प्लान के साथ पर्यटन स्थल का रुख कर रहे हैं। ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के चलते जत्थे के जत्थे पत्नीटाप के देवदारों की ठंडी हवा का लुत्फ लेने के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें दिल्ली, गुजरात, पंजाब, मुंबई, यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश के अलावा रियासत के भी सैलानी आ रहे हैं।

विज्ञापन


कारोबारियों की मानें तो जून माह में सैलानियों की संख्या बढ़ी है, जिसमें सैलानी टूर प्लान के साथ पत्नीटाप आ रहे हैं। फोटोग्राफर यूनियन के प्रधान सुभाष चंद्र ने बताया कि पत्नीटाप के पार्क अब सैलानियों से गुलजार हुए हैं। कुछ माह बाद पत्नीटाप में सैलानियों की बढ़ी संख्या के चलते पार्कों में चहल-पहल देखने को मिली है, जिससे उनके कारोबार में भी असर पड़ा है।
विज्ञापन


वहीं होटल मैनेजर मस्तान सिंह, राजेश ठाकुर ने बताया कि जून के दूसरे सप्ताह में कारोबार में इजाफ हुआ है तथा उनके होटलों में भी अब 70 से 80 प्रतिशत काम होने लगा है। उनका कहना था कि कुछ सैलानी फोन और आनलाइन के जरिए एडवांस बुकिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नीटाप में जाम से निपटने के लिए उठाए जाए कदम

पत्नीटाप के कुछ कारोबारियों ने कहा कि पत्नीटाप की कुछ जगहों पर जाम के चलते सैलानी परेशान होते है। उनका कहना था कि जाम के कारण कई सैलानियों का मूड़ बदल जाता है और वह वहां से दूसरी जगह का रूख कर लेते है जिससे कारोबारियों को नुक्सान होता है। उनका कहना था कि जाम कुछ ही स्थानों पर लगता है और उन स्थानों पर जाम की समस्या से निपटने के लिए विशेष प्रबंध किए जाए ताकि सैलानी परेशान न हो।


सुद्धमहादेव भी पहुंच रहे है यात्री

गर्मी बढ़ते ही प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सुद्धमहादेव में भी यात्रियों की संख्या में इजाफा होने लगा है। हर रोज स्पेशल बसे और छोटे वाहन सुद्धमहादेव में पहुंच रही है जबकि यात्री मानतलाई और अन्य खूबसूरत पहाड़ी स्थलों पर पहुंच कर खूब लुत्फ ले रहे है, जिन्हें इन स्थलों में काफी सुखद महसूस हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed