फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tourist assistant group formed in jammu kashmir

पर्यटकों की सहायता करेगा टूरिस्ट असिस्टेंट ग्रुप

Wed, 01 Jul 2015 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 01 Jul 2015 10:46 AM IST
विज्ञापन
tourist assistant group formed in jammu kashmir

कश्मीर घाटी में आने वाले पर्यटकों के लिए जम्मू-कश्मीर गाइड का काम करेगी। इसके लिए साढ़े तीन सौ लोगों को चुना गया है, जो पुलिस विभाग में बतौर एसपीओ रहेंगे। अस्थायी तौर पर चुने गए लोगों को पर्यटन विभाग और पुलिस मिलकर वेतन देगी।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने पर्यटकों की सहायता के लिए टूरिस्ट असिस्टेंट ग्रुप बनाने के लिए मंजूरी दी है। चार जिलों में इनका चयन किया गया है। घाटी में बाढ़ जैसी स्थिति की आशंकाओं के बीच इस ग्रुप को सहायक माना जा रहा है। 344 लोगों को इस ग्रुप के लिए चुना गया है।
विज्ञापन


श्रीनगर, अनंतनाग, गांदरबल और बारामुला जिलों में इन ग्रुप को लगाया जाएगा। शामिल किए गए लोग भी उक्त जिलों से ही चुने गए हैं, क्योंकि उन्हीं लोगों को चुना गया है, जो अपने क्षेत्र से पूरी तरह वाकिफ हैं और पढ़े-लिखे हैं। श्रीनगर से 150, अनंतनाग से 134, गांदरबल से 30 और बारामुला से भी 30 लोग चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजीपी कश्मीर जेएम जिलानी का कहना है कि विभाग ने साढ़े तीन सौ लोगों को बतौर टूरिस्ट असिस्टेंट ग्रुप में शामिल किया है। ग्रुप पर्यटकों को सहायता प्रदान करेगा। घाटी में आने वाले पर्यटकों की मदद करने के साथ उनको क्षेत्रों के बारे जानकारी देंगे। जिलानी ने साफ किया कि ग्रुप सिर्फ पर्यटकों की सहायता करेगा।


उल्लेखनीय है कि ग्रुप में शामिल किए गए लोग घाटी में आने वाले पर्यटकों को बाढ़ जैसी आपदाओं से बचाने और उनके घूमने-फिरने में सहायता करेंगे, ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। पिछले एक दो साल से घाटी में पर्यटन व्यवसाय काफी प्रभावित हुआ है। ऐसे में पर्यटन को फिर से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के हर तरह के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed