फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tourism village in jammu kashmir

पर्यटन गांव में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार भी

विज्ञापन
tourism village in jammu kashmir
जम्मू। जम्मू-कश्मीर सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 75 गांवों को टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित कर रही है। इन गांवों में पर्यटन की बुनियादी सुविधाओं को विकसित करने के साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार भी दिया जाएगा। इसके लिए युवाओं को टूरिस्ट गाइड से लेकर अन्य पर्यटन से जुड़े रोजगार में शामिल किया जाएगा। उधमपुर जिले के पंचैरी ब्लॉक में युवाओं को टूरिस्ट गाइड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें 40 से अधिक युवाओं को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

मिशन यूथ, पर्यटन विभाग के साथ मिलकर 75 गांवों को टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित कर रहा है। इसमें गांवों को चिह्नित कर लिया है। इन गांवों में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए सरकार सुविधाओं का विकास करेगी। इसके साथ मिशन यूथ से जुड़े युवाओं को पर्यटकों से जुड़ी सुविधाएं जैसे टूरिस्ट गाइड, ट्रैकिंग एजेंसी, फूड प्वाइंट जैसे रोजगार के लिए प्रशिक्षण देगी। मिशन टास्क फोर्स में जिला उपायुक्त अपने जिले के चेयरपर्सन हैं। ऐसे में प्रशिक्षण के लिए युवाओं को चिह्नित करना उनकी जिम्मेवारी होगी। युवाओं के चिह्नित होने के बाद मिशन यूथ, पर्यटन विभाग के साथ मिलकर युवाओं को जरूरी प्रशिक्षण देगा। उधमपुर जिले के पंचैरी ब्लॉक में युवाओं को टूरिस्ट गाइड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी तरह हर जिले में युवाओं के लिए प्रशिक्षण कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

---
कोट
हर जिले में युवाओं को पर्यटन से जुड़े रोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला उपायुक्त युवाओं को चयन करेंगे, जिसके साथ पर्यटन विभाग के साथ मिलकर मिशन यूथ युवाओं को जरूरी प्रशिक्षण देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताबिश सलीम, नोडल अधिकारी मिशन यूथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed