पत्नीटाप में टूरिज्म कांफ्रेंस कराएंगे सीएम मुफ्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने जम्मू संभाग में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग को प्राइवेट टूर एंड ट्रेवल आपरेटरों से परामर्श कर पर्यटकों के लिए आल इंक्लूसिव स्मार्ट पैकेज तैयार करने के शुक्रवार को निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने माह के आखिर में पत्नीटाप में टूरिज्म कांफ्रेंस करवाने के भी निर्देश जारी किए हैं।
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू, समाज कल्याण, वन एवं पर्यावरण मंत्री बाली भगत की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि जम्मू को स्वतंत्र पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की जरूरत है।
उन्होंने पर्यटन विभाग से कहा कि वह प्राइवेट टूर एंड ट्रेवल आपरेटरों से परामर्श कर पर्यटकों के लिए आल इंक्लूसिव स्मार्ट पैकेज तैयार कर ब्लू प्रिंट दो सप्ताह में सौंपे। उन्होंने कहा कि श्री माता वैष्णो देवी के दर्शनों को बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन आते है।
ऐसे में जरूरत है कि रियासत के अन्य पर्यटन स्थलों जिसमें सनासर, भद्रवाह, पत्नीटॉप, सुद्ध महादेव और बटोत में प्रथम चरण में सभी बुनियादी पर्यटन सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं।
उन्होंने पत्नीटाप रोपवे के जल्द निर्माण और बगलिहार डैम में वाटर स्पोर्ट्स की संभावनाओं को तलाशने के भी निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गुलमर्ग और श्रीनगर में पर्यटन ढांचे को मजबूत करने के लिए रियासती सरकार संपत्ति को वापिस लेना चाहती है।
श्रीनगर में लाइट एंड साउंड शो
उन्होंने वित्त मंत्री से कहा कि वह सेंटूर लेक व्यू होटल का मामला केंद्रीय वित्तीय मंत्रालय के साथ उठाये। उन्होंने शालीमार मुगल गार्डन श्रीनगर में लाइट एंड साउंड शो शुरू करने के निर्देश भी जारी किए।
इस अवसर पर मुख्य सचिव इकबाल खांडे, योजना विभाग के प्रधान सचिव बी आर शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव बी बी व्यास, बिजली विभाग के प्रधान सचिव संदीप नाइक, शहरी विकास विचभाग के सचिव सतीश नेहरू, वन विभाग के सचिव अफजल भट्ट, पर्यटन निदेशक जम्मू आर के वर्मा समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
नियमित अंतराल पर मिलते रहेंगे राज्यपाल, मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने शुक्रवार को राज्यपाल एन एन वोहरा से मुलाकात कर रियासत में सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देने के अलावा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद पहली बार आधिकारिक तौर पर राज्यपाल से मिले मुफ्ती ने उच्च शिक्षा के संस्थानों में नियुक्तियों और फैकल्टी की सेवानिवृत्ति से संबंधित मुद्दों के अलावा प्रशासन से भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए सरकार की ओर से उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की।
इस अवसर पर राज्यपाल एन. एन वोहरा और मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए नियमित आधार पर मिलते रहने पर भी सहमती प्रकट की।