फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tough situations in Kashmir valley

बुरहान की बरसी पर कश्मीर में तनाव, कड़े सुरक्षा इंतजाम, रेल-इंटरनेट बंद

Sat, 08 Jul 2017 01:18 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Sat, 08 Jul 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
Tough situations in Kashmir valley
कश्मीर में तैनात जवान - फोटो : File Photo

आतंकी बुरहान वानी की पहली बरसी पर हिंसा की आशंका तथा अलगाववादियों के बंद के आह्वान पर घाटी में भारी फोर्स तैनाती की गई है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के साथ ही दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग और पुलवामा तथा उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है।

विज्ञापन


किसी के भी बाहर निकलने तथा वाहनों के चलने पर पाबंदी रहेगी। हालांकि, आपात सेवा तथा कर्मचारियों को इस सेवा से मुक्त रखा गया है। हुर्रियत (जी) प्रमुख सैयद अली शाह गिलानी, हुर्रियत (एम) प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक सहित सभी प्रमुख अलगाववादियों को नजरबंद रखा गया है।
विज्ञापन


अलगाववादियों के शनिवार को त्राल चलो आह्वान को देखते हुए बुरहान के पैतृक आवास त्राल को सील कर दिया गया है। बनिहाल से बारामुला के बीच ट्रेन सेवा स्थगित कर दी गई है। इंटरनेट सेवा ठप है। सोशल साइट्स को ब्लाक कर दिया गया है और हाई स्पीड इंटरनेट पर रोक लगा दी गई है। माहौल बिगाड़ने की साजिश के मद्देनजर शिक्षण संस्थानों को एहतियातन बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

श्रीनगर के कई थाना क्षेत्रों में पाबंदियां

Tough situations in Kashmir valley
कश्मीर मे तैनात जवान - फोटो : File Photo
श्रीनगर के पांच थाना क्षेत्रों नौहट्टा, एमआर गंज, रैनावारी, खानयार तथा सफाकदल में धारा 144 लगाई गई है। इसके साथ ही दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा तथा शोपियां में भी पाबंदियां हैं। त्राल तथा आसपास के इलाकों में बाइक भी सीज किए जा रहे हैं, ताकि लोग पहुंच न सकें।

राज्य के डीजीपी डा. एसपी वैद ने बताया कि किसी भी स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी है। सुरक्षा बलों को सतर्क रखा गया है। चप्पे-चप्पे पर पहरा है। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

ज्ञात हो कि पिछले साल आठ जुलाई को बुरहान वानी मुठभेड़ में मारा गया था।  इसके बाद लगभग पांच महीने तक घाटी में हिंसा का दौर चला था। हिंसक झड़पों में 85 लोगों की जान चली गई थी और एक हजार से अधिक लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed