फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   top 5 statement of rajnath singh and amit shah in kashmir

अनुच्छेद-370 पर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान

Mon, 24 Nov 2014 05:40 PM IST
Updated Mon, 24 Nov 2014 05:40 PM IST
विज्ञापन
top 5 statement of rajnath singh and amit shah in kashmir

दो दिनों से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और गृह मंत्री राजनाथ सिंह दो दिनों से रियासत में डेरा डाले हैं। भाजपा के मिशन 44 प्लस को हकीकत में बदलने के लिए पार्टी ने पूरा जोर लगा दिया है।  अपने दौरे के दौरान इन दोनों ही नेताओं ने कई महत्वपूर्ण बयान दिए हैं। हम आपके लिए लाए हैं राजनाथ सिंह और अमित शाह के टॉप पांच बयान।

विज्ञापन


1. कुछ राजनीतिक दल धारा 370 पर भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। यह विधानसभा चुनाव है, इसमें सुशासन व विकास पर चर्चा होनी चाहिए। अनुछेद 370 एक राष्ट्रीय मुद्दा है इस पर डिबेट की जरूरत है। देश और रियासत के बीच यह अनुच्छेद अहम कड़ी है। इस मामले में जो जनता चाहेगी वही होगा।

विज्ञापन

'कश्मीरी पंडितों को उनका हक मिलेगा'

top 5 statement of rajnath singh and amit shah in kashmir

2. 1989 से शरणार्थियों की ज़िंदगी गुज़ार रहे कश्मीरी पंडितों को उनका हक दिलाया जाएगा। साथ ही पीओके से आए शरणार्थियों को भी समान हक़ देने के लिए राष्ट्रीय शरणार्थी पुनर्वास नीति बनाई जाएगी।

3. जम्मू कश्मीर में सैलाब आया तो राज्य सरकार ने हाथ खडे कर दिए। केंद ने राहत पुनर्वास में पूरी ताकत लगाई और दो हज़ार करोड़ रुपये इस मद में दिए।

4. आज अलगाववादी ताक़तें भी मुख्यधारा में आने को तत्पर हैं। सज्जाद लोन का समर्थन इसका सुबूत है।

5. केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद लोगों में भरोसा बना है। जम्मू कश्मीर की तक़दीर बदलने का माद्दा भाजपा में है। बीते छह साल एनसी-कांग्रेस ने रियासत का बंटाधार किया है।

अम‌ित शाह के तीखे बयान

top 5 statement of rajnath singh and amit shah in kashmir

1. शाह ने फारूक अब्दुल्ला और मुफ्ती मोहम्मद सईद के परिवार की ओर इशारा करते हुए कहा कि मोदी लहर से यह लोग घबरा गए हैं। इनकी घबराहट को बनी रहनी चाहिए। यदि इस बार भाजपा राज्य में सरकार नहीं बना पाई तो कभी नहीं बना पाएगी। शाह ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में इस बार माहौल सरकार बनाने के अनुकूल है पर सिर्फ मोदी फैक्टर के भरोसे रहना काफी नहीं होगा।

2. इसमें कोई दो राय नहीं कि मोदी की लहर राज्य में है, लेकिन इससे मिशन 44 पूरा नहीं होगा। हमें जमीनी स्तर पर पोलिंग बूथ पर काम करना होगा, तभी मिशन 44 को पूरा किया जा सकता है। मोदी लहर के दम पर भाजपा बिना कुछ किए ही 20 सीटें जीत सकती है, लेकिन पार्टी का लक्ष्य मिशन 44 हासिल करना है। यह मिशन तभी पूरा होगा, जब काम किया जाएगा। सिर्फ मोदी के सहारे ही इस मिशन को पूरा नहीं किया जा सकता।

3. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आड़े हाथों लेते हुए शाह ने कहा कि, हमारी सरकार से पांच महीनों का हिसाब मांगने से पहले उनको साठ साल का हिसाब देना चाह‌िए।

4. रियासत के दोनों सियासी परिवारों अब्दुल्ला और मुफ्ती पर हमला करते हुए शाह ने कहा कि, अगर इन दोनों परिवारों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच की जाए तो देश का सबसे बड़ा घोटाला सामने आएगा। दो परिवारों ने यहां पर साठ साल राज किया है और इन्हीं दोनों परिवारों के कारण आज जम्मू-कश्मीर पर सवालिया निशान लगता है।

5. देश में तीस साल बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है और जल्द ही रियासत में भी ऐसा ही होने जा रहा है। आने वाले दिनों में घाटी में बड़े परिवर्तन होंगे और 2014 रियासत में बदलाव का साल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed