फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tomorrow start Board examinations of 10 and 12 in Kashmir Valley

J&K: कश्मीर में बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू

Mon, 30 Oct 2017 06:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Mon, 30 Oct 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
tomorrow start Board examinations of 10 and 12 in Kashmir Valley
- फोटो : FILE PHOTO

कश्मीर घाटी में स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं एक नवंबर से शुरू हो रही है। परीक्षाएं आयोजित करवाने को तमाम व्यवस्था हो चुकी है। छात्रों को रोल नंबर स्लीप जारी कर दी है। रोल नंबर स्लीप दिखाने के बाद ही छात्र परीक्षा में बैठ सकेंगे। वहीं, जम्मू संभाग में बोर्ड की परीक्षाएं 25 अक्तूबर से आयोजित हो चुकी है। 

विज्ञापन

बोर्ड की परीक्षाओं में हजारों छात्र बैठेंगे। नकल रोकने के लिए परीक्षा सेंटरों के बाहर पुलिस कांस्टेबल तैनात रहेंगे।

वहीं, हाल में भी परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता से करवाई जाएंगी। बोर्ड की ओर से नकल रोकने के लिए टीमों का गठन भी किया गया है। टीमें अलग-अलग स्कूलों में जाकर निरीक्षण करेंगे। नकल करने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अक्सर बोर्ड की परीक्षाओं में छात्रों को नकल करवाने को सेंटरों के बाहर लोग एकत्रित हो जाते हैं। प्रश्न पत्र में प्रश्नों के हल करने पेपर परीक्षा हाल में फेंके जाते हैं। इससे परीक्षाओं के आयोजन पर सवाल उठते रहे हैं।
विज्ञापन


इस बार परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहेंगे। किसी को भी परीक्षा केंद्र के नजदीक खड़े होने की अनुमति नहीं होगी। वहीं, कुछ सेंटरों में परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। जहां पर कैमरे नहीं लगाए गए हैं, ऐसे सेंटरों में ज्यादा संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से भी टीमें सेंटरों का दौरा करेंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड की सचिव वीना पंडिता ने कहा कि बोर्ड की परीक्षाएं पहली नंबर से शुरू हो रही हैं। चेकिंग के लिए टीमों का गठन किया गया है। परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ करवाई जा रही है। रोल नंबर स्लीप जारी कर दी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed