{"_id":"56f2b7dc4f1c1bf650f14d24","slug":"tomorrow-s-weather-is-expected-to-worsen","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से जम्मू-कश्मीर में मौसम बिगड़ने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से जम्मू-कश्मीर में मौसम बिगड़ने के आसार
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 24 Mar 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
कई इलाकों में बर्फबारी होने के आसार
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में वीरवार से फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग की भविष्यवाणी में 25 और 26 मार्च को राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी होगी। बुधवार शाम तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में बादल छा गए थे। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को जम्मू से श्रीनगर के लिए एकतरफा वाहन छोड़े गए।
वीरवार को मौसम के मुताबिक श्रीनगर से जम्मू के लिए वाहन भेजे जाएंगे। इस बीच न्यूनतम माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ लेह सबसे सर्द रहा। वीरवार से अगले चार दिन के लिए मौसम के खराब रहने की सूरत में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर मार पड़ेगी।
पिछले एक हफ्ते से हाईवे अभी तक पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाया है। इससे यात्रियों की दिक्कतें बढ़ी हैं। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा से सांझी छत की चॉपर सेवा भी खराब मौसम से प्रभावित रहती है।
विज्ञापन
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से दो डिग्री अधिक 17.5, श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में एक डिग्री अधिक 13.3, विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में 6.6 व न्यूनतम माइनस 2.0, लेह में 9.9, कारगिल में अधिकतम 6.7 और न्यूनतम माइनस 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में दिन का पारा 28.2, कटड़ा में 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा।