फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tol plaza

बढ़ते जा रहे टोल प्लाजा के विरोध में स्वर

विज्ञापन
tol plaza
अखनूर। क्षेत्र के अखनूर-जम्मू रोड पर सरकार की तरफ से टोल प्लाजा बनाने की प्रक्रिया में विरोध के स्वर बढ़ते जा रहे हैं। कई संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। कांग्रेस और राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना भी इस विरोध में शामिल हो गई है। इससे पहले भी कई संगठन और व्यापारी वर्ग विरोध में आए हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री ताराचंद ने टोल प्लाजा का विरोध करते हुए कहा कि सरकार जम्मू के लोगों पर टोल प्लाजा बना करके अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। सरोर और लखनपुर में टोल प्लाजा बनाए जाने के बाद अखनूर रोड पर टोल प्लाजा बनाने पर लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है। जम्मू के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती अखनूर और छंब के लोग कई समस्या से परेशान हैं। सरकार को ऐसे कदम उठाने से पहले लोगों को बिजली, पानी सहित की समस्या का समाधान करना चाहिए। सरकार को टोल प्लाजा की योजना रद्द कर देनी चाहिए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर सिंह ने कहा कि सरकार की तरफ से चयनित भूमि में एक पानी की लिफ्ट और ग्रिड स्टेशन आ रहे हैं। इस लिफ्ट से सैकड़ों एकड़ खेतीबाड़ी पानी प्रयोग में लिया जाता है। ऐसे में कई एकड़ भूमि बंजर हो जाएगी। वहीं कई किसानों की भूमि जद में आ रही है। वह किसान परिवार भुखमरी में आ जाएंगे। सरकार को तुरंत ही निर्णय को बदल देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed