फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   todays active corona cases of jammu kashmir 25 april 2021 2381 new covid positive cases in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर में कोरोना का कहर: मिले 2381 नए संक्रमित, 21 मरीजों की हुई मौत

Sun, 25 Apr 2021 07:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 25 Apr 2021 07:26 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। जम्मू और श्रीनगर शहर में सबसे अधिक मामले आ रहे हैं। 

विज्ञापन
todays active corona cases of jammu kashmir 25 april 2021 2381 new covid positive cases in jammu kashmir
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। संक्रमित मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। रविवार को प्रदेश में 2381 नए मरीज मिले हैं। इसमें से 848 मामले जम्मू संभाग के और 1533 कश्मीर संभाग के हैं। उधर, मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे में 21(11 जम्मू संभाग, 10 कश्मीर संभाग) लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से जान गई है। इससे पहले शनिवार को प्रदेश में 2030 नए संक्रमित मामले मिले थे।

विज्ञापन


ज्ञात हो कि जम्मू कश्मीर में 1 मई से 18 से 45 आयु वर्ग के बीच कोविड वैक्सीन अभियान में 65 लाख आबादी को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए केंद्र सरकार के दिशानिर्देश के मुताबिक 28 अप्रैल से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें सरकारी और निजी चिकित्साकेंद्रों पर लाभार्थियों को वैक्सीन दी जाएगी। निजी चिकित्सा केंद्रों पर वैक्सीन के लिए अभी दरों को निर्धारित करने पर फैसला नहीं लिया गयाहै। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू ने बताया कि केंद्र के मुताबिक 28 अप्रैल से पंजीकरण होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लॉकडाउन का डर: फिर घर की ओर चल पड़े मजदूर, यूपी-बिहार और बंगाल जाने वाली ट्रेनों का ये हाल    

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में शुक्रवार को मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रहमण्यम से विभागीय उच्चाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की टीकाकरण और कोविड चिकित्सा देखभाल प्रबंधन की समीक्षा की थी। मुख्य सचिव ने कहा कि संक्रमित मामलों पर नियंत्रण के लिए कोविड परीक्षण, टीकाकरण और उपयुक्त कोविड व्यवहार पर जोर दिया जाए। जिला प्रशासन चिन्हित लक्ष्य समूहों में परीक्षणपर जोर दें। मुख्यसचिव ने लोगों से टीकाकरण अभियान में बढ़चढ़कर शामिल होने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि 36 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed