फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन का डर: फिर घर की ओर चल पड़े मजदूर, यूपी-बिहार और बंगाल जाने वाली ट्रेनों का ये हाल

Sun, 25 Apr 2021 12:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 25 Apr 2021 12:13 PM IST
विज्ञापन
workers are migrating from Jammu and Kashmir due to Corona infection
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन का डर, नियमित काम न मिलना और बढ़ता कोरोना संक्रमण प्रवासी श्रमिकों को वापस लौटने पर मजबूर कर रहा है। हालांकि, अभी प्रवासी श्रमिकों के लौटने की संख्या बड़ी नहीं है, लेकिन इसमें लगातार वृद्धि हो रही है। जम्मू रेलवे स्टेशन से जाने वाली ट्रेनों में लगातार वेटिंग बढ़ रही है। 


 

workers are migrating from Jammu and Kashmir due to Corona infection
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

बिहार, यूपी और पश्चिम बंगाल जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग बढ़ रही है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी नहीं हुई तो आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर श्रमिकों का पलायन होना तय है। जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर और कश्मीर संभाग के विभिन्न जिलों में हजारों की संख्या में प्रवासी श्रमिक कामकाज के लिए पहुंचते हैं। 


 
workers are migrating from Jammu and Kashmir due to Corona infection
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

पिछले वर्ष कोरोना के कारण यह लोग वापस लौटे थे, लेकिन हालात समान्य होने के बाद वापस आए। अब एक बार फिर कोरोना संक्रमण बढ़ते ही श्रमिकों के वापस जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। जम्मू रेलवे स्टेशन पर उस तरह से यात्रियों की संख्या का हुजूम नहीं है, लेकिन ट्रेनों में बढ़ती वेटिंग श्रमिकों के वापस जाने की तरफ इशारा कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
workers are migrating from Jammu and Kashmir due to Corona infection
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : संजय गुप्ता

जम्मू-बेगमपुरा स्पेशल ट्रेन में बनारस जाने वाले सोन लाल, शाम लाल और शांति देवी ने कहा कि वह बाड़ी ब्राह्मणा मेें मिस्त्री का काम करते थे। होली पर घर जाना था, लेकिन नहीं जा सके। अब काम भी कम मिल रहा है काफी समय से घर भी नहीं गए थे। ऐसे में वह घर जा रहे हैं। अब वापस आना होगा या नहीं यह कोरोना की स्थिति को देखकर तय करेंगे। 


 
विज्ञापन
workers are migrating from Jammu and Kashmir due to Corona infection
जम्मू रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
हम यह नहीं कह सकते बड़े स्तर पर श्रमिकों का पलायन हो रहा है। दिल्ली को छोड़ दें तो अन्य राज्यों में जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग बढ़ रहा है।  -शाम पाल, सीआरएस, जम्मू रेलवे 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed