फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   todays active corona cases of jammu kashmir 21 feb 2021

कोरोना संक्रमण पर जम्मू-कश्मीर में अलर्ट, मुंबई से आईं तीन महिलाओं समेत चार संक्रमित

Sun, 21 Feb 2021 01:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 21 Feb 2021 01:37 PM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of jammu kashmir 21 feb 2021
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ जम्मू-कश्मीर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। महाराष्ट्र, केरल से आने वाले यात्रियों पर नजर रखी जा रही है। मुंबई से घूमने आए तीन महिलाओं समेत चार यात्री लखनपुर में रैपिड एंटीजन टेस्ट में संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें गांधीनगर के नए जच्चा बच्चा अस्पताल (कोविड) में भर्ती किया गया है। जम्मू एयरपोर्ट पर भी पांच यात्रियों में कोरोना के लक्षण मिले थे।  

विज्ञापन


बीस दिन में जम्मू-कश्मीर में कोरोना से 18 की मौत तथा 1233 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। शनिवार को 68 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें कश्मीर संभाग से 50 मामले हैं। पिछले चौबीस घंटे में कोई भी मौत नहीं हुई है। 70 संक्रमित विभिन्न अस्पतालों में ठीक हुए हैं। इसमें कश्मीर से 47 मरीज हैं। विभिन्न हिस्सों से संक्रमित यात्रियों के आने की आशंका से जम्मू एयरपोर्ट के बाद रेलवे स्टेशन पर रैपिड और आरटीपीसीआर टेस्ट शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः श्रीनगर हमले की आतंकियों को चुकानी होगी बड़ी कीमत, बैठक में बनाई गई ये रणनीति 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ हफ्तों में प्रदेश में संक्रमित मामलों और मौतों की संख्या में गिरावट आई थी। अब दोबारा इन मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। प्रदेश में प्रतिदिन आने वाले संक्रमित मामलों में 60-70 फीसदी कश्मीर संभाग से हैं।

यह भी पढ़ेंः कश्मीर से छपरा तक आतंक के तार, आतंकी अटैकर बाबा का एक साथी बिहार से गिरफ्तार  

पिछले कुछ समय में सक्रिय मामले घटकर 550-600 के बीच पहुंच गए थे, जो वर्तमान में 700 तक पहुंच गए हैं। जम्मू संभाग में जिला कठुआ, किश्तवाड़, रामबन और रियासी कोविड मुक्त चल रहे हैं, लेकिन प्रदेश प्रशासन कोई ढील नहीं बरत रहा है। इसके अलावा राजोरी, डोडा, सांबा और कुपवाड़ा में 1-5 सक्रिय मामले हैं।  

क्वारंटीन केंद्र बंद, संक्रमित बन रहे चुनौती

कोरोना संक्रमण लगभग कम होने के बाद प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर सहित अन्य जिलों में क्वारंटीन केंद्र बंद कर दिए गए हैं। जिला स्तर पर चिकित्सा देखभाल केंद्र काम कर रहे हैं, लेकिन क्वारंटीन केंद्र न होने के कारण खासतौर पर यात्रियों को होम आइसोलेट नहीं किया जा सकता है।

ताजा मामले में लखनपुर में संक्रमित मिले मुंबई के चार यात्रियों को जम्मू लाकर भर्ती करवाना पड़ा है। इन यात्रियों के साथ आए अन्य साथियों ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय में उनके यात्रियों को वापस भेजने का अनुरोध किया, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने ऐसा करने से मना कर दिया। गांधीनगर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरुण शर्मा ने बताया कि चारों संक्रमित यात्रियों की हालत स्थिर है और उनकी सेहत पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed