फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   todays active corona cases of jammu kashmir 19 april 2021

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में मिले 1516 नए संक्रमित, छह मरीजों की मौत

Mon, 19 Apr 2021 06:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 19 Apr 2021 06:34 PM IST
सार

केंद्र शासित प्रदेश में इस साल सोमवार को सबसे अधिक कोविड मामले आए हैं। जम्मू जिले में सामुदायिक स्तर पर कोरोना संक्रमण का तेजी से प्रसार हो रहा है। कई इलाकों में नियमित रूप से संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
todays active corona cases of jammu kashmir 19 april 2021
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण का तेजी से प्रसार हो रहा है। सोमवार को प्रदेश में 1516 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें जम्मू संभाग के 768 और कश्मीर संभाग के 748 मामले शामिल हैं। इसके साथ ही छह मरीजों की मौत हुई है। मरने वालों में दो जम्मू और शेष कश्मीर संभाग के हैं।
विज्ञापन


इससे पहले रविवार को 1526 नए संक्रमित मिले थे। छह मरीजों की मौत भी हुई थी। प्रदेश में रविवार को 30806 लोगों को टीका लगा। जम्मू संभाग में 13898 और कश्मीर संभाग में 16908 लोगों को टीका लगा। अब तक प्रदेश में 1625250 लोगों को टीका लगाने का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


जम्मू जिले में 2 लाख 34 हजार 543 लोगों का टीकाकरण हुआ है। जोकि पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर बारामुला जिला है यहां पर 125078 लोगों को वैक्सीन दी गई है। उधमपुर में 57105, राजोरी में 43700, कठुआ में 68458, पुंछ में 33772, रामबन में 28034, डोडा में 35146, रियासी में 24919 लोगों को टीका लग चुका है। श्रीनगर जिले में 31487, कुलगाम में 31870, अनंतनाग में 67951, शोपियां में 33275, पुलवामा में 41588, बडगाम में 76692 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। संभागीय स्तर पर बात करें तो जम्मू संभाग में 846119 व कश्मीर संभाग में 779131 लोगों को कोविड वैक्सीन अब तक दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें- अमरनाथ यात्राः पवित्र गुफा से आईं दुर्लभ तस्वीरें, घर बैठे कीजिए बाबा बर्फानी के दर्शन

ये भी पढ़ें- गुमनामी में ऐतिहासिक राम मंदिर: यादों का किस्सा बनकर रह गया मंदिर का 50 प्रतिशत हिस्सा    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed