जम्मू-कश्मीर: 24 घंटे में 3967 नए संक्रमित मिले, 71 मरीजों को लील गया कोरोना
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 251919 पर पहुंच गया है। सक्रिय मामले 50925 और मृतकों का आंकड़ा 3293 हो गया है। सक्रिय मामलों में जम्मू संभाग में 21021 और कश्मीर संभाग में 29904 मरीजों का उपचार चल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में पिछले 24 घंटों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज हुई है। यहां 3967 नए मामले व 71 मरीजों की मौत हुई। जम्मू संभाग में 39 व कश्मीर में 32 मरीजों की जान गई है। जम्मू संभाग में 1704 व कश्मीर में 2263 नए मामले आए हैं। 3823 मरीज स्वस्थ हुए हैं। ऐसे में सक्रिय मामले बढ़कर 50925 हो गए हैं।
जीएमसी जम्मू में सबसे ज्यादा 18 मरीजों की मौत हुईं। सीडी अस्पताल जम्मू में एक, जीएमसी राजोरी में तीन, उधमपुर सीएच में दो, जीएमसी कठुआ में चार, राजोरी जीएच में एक, जीएमसी डोडा में एक, गांधीनगर अस्पताल में एक, बत्रा अस्पताल में दो, उधमपुर जिला अस्पताल में एक, कटड़ा स्थित नारायणा अस्पताल में एक, रामगनर सीएचसी में एक व तीन मरीजों की घर पर ही मौत हुई है।
जम्मू संभाग के जम्मू जिले में 522, उधमपुर में 272, राजोरी में 141, डोडा में 59, कठुआ में 183, सांबा में 107, किश्तवाड़ में 49, पुंछ में 123, रामबन में 188 व रियासी में 60 नए संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई है। वहीं श्रीनगर जिले में 666, बारामुला में 196, बडगाम में 454, पुलवामा में 127, कुपवाड़ा में 120, अनंतनाग में 156, बांदीपोरा में 134, गांदरबल में 116, कुलगाम में 190 व शोपियां में 104 नए मामले आए हैं।
यह भी पढ़ें- मां बगलामुखी जयंती: बाधाओं से मुक्ति के लिए इस मंत्र का जाप करें, पूरी होती है हर मनोकामना
यह भी पढ़ें- मौत को न्योता: कोरोना के कहर के बीच लोगों की ये लापरवाही भारी पड़ सकती है, देखिए तस्वीरें
जीएमसी जम्मू में कोविड बेड मरीजों से फुल हो गए हैं। हालांकि, सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार जीएमसी जम्मू में 525 कोविड समर्पित बेड में से 502 पर मरीज हैं, 23 बेड खाली हैं। सीडी अस्पताल में 110 बेडों में से 86 भरे हुए हैं। गांधीनगर अस्पताल में 172 बेडों में से 96 पर मरीज हैं। गांधीनगर ओल्ड ब्लॉक में 76 बेडों में से 76 फुल हैं। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 61 बेडों में से 60 फुल हो चुके हैं। निजी अस्पतालों में बत्रा अस्पताल में 116 बेडों में से 72 पर मरीज हैं। नारायणा अस्पताल कटड़ा में 145 बेडों में से 138 पर मरीज भर्ती हैं।