फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Today will be devoted to country - two project Baglihar

देश को आज समर्पित होगी बगलिहार-दो परियोजना

Sat, 07 Nov 2015 10:17 AM IST
Updated Sat, 07 Nov 2015 10:17 AM IST
विज्ञापन
Today will be devoted to country - two project Baglihar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 450 मेगावाट क्षमता की बगलिहार-दो परियोजना को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। अंडर ग्राउंड पावर हाउस पर आधारित यह प्रतिष्ठित परियोजना रियासत की अपनी पनबिजली परियोजना है। डेढ़ सौ मेगावाट की तीन यूनिटों के लिए 130 मीटर लंबी टेल रेस टनल को तैयार किया गया है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चिनाब दरिया पर बनी 450 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता वाली बगलिहार-दो परियोजना बनकर पूरी तरह से तैयार है। तीनों यूनिटों की सफल टेस्टिंग के बाद बिजली उत्पादन जारी है और परियोजना को उत्तरी ग्रिड से भी जोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन

रन द वाटर स्कीम के अंतर्गत

Today will be devoted to country - two project Baglihar

बगलिहार-दो पनबिजली परियोजना के लिए चिनाब दरिया पर 143 मीटर हाई कंक्रीट ग्रेविटी डैम बनाया गया है। पाकिस्तान से सिंधु जल समझौते की वजह से बगलिहार-दो परियोजना भी रन द वाटर स्कीम के अंतर्गत है। इस वजह से सर्दी के मौसम में परियोजना से क्षमता के अनुसार पनबिजली उत्पादन नहीं हो पाएगा। इसकी मुख्य वजह चिनाब दरिया में सर्दी के मौसम में जल स्तर का कम होना है।

बगलिहार-दो परियोजना के चीफ इंजीनियर अब्दुल वाहिद का कहना है कि बगलिहार-एक परियोजना की तरह से चरण दो परियोजना भी अंडर ग्राउंड पावर हाउस पर आधारित है।  तीनों यूनिटों की सफल टेस्टिंग के बाद यहां से बिजली का उत्पादन शुरू हो चुका है। उत्तरी ग्रिड से तीनों यूनिटों को जोड़ा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed