{"_id":"cc1e8a3ade29c99184b9750eec65b88f","slug":"today-weather-will-change-in-jammu-and-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से जम्मू कश्मीर में करवट बदलेगा मौसम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से जम्मू कश्मीर में करवट बदलेगा मौसम
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 23 Nov 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ दिनों से मौसम के साफ रहने के बाद सोमवार 23 नवंबर से रियासत में मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार जम्मू, श्रीनगर और लेह में हलके कोहरे के साथ बादल छाए रहने से 23 नवंबर से मौसम करवट बदलेगा।
विज्ञापन
पिछले कई दिन से मौसम के लगातार साफ रहने का असर जम्मू संभाग पर दिखा है। रविवार को जम्मू में दोपहर को धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
रियासत में कड़ाके की ठंड गुलमर्ग, लेह और कारगिल में पड़ रही है। लेह में न्यूनतम तापमान -7.4 और कारगिल में -7.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। पहलगाम में भी न्यूनतम तापमान -0.9 डिग्री सेल्सियस के साथ शीत लहर रही।
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 23 नवंबर से मौसम करवट बदलेगा और यह सिलसिला 26 नवंबर तक जारी रह सकता है। इस दौरान कुछ मैदानी इलाकों पर हलकी बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।