{"_id":"0f62ef51f1d5aabedd2c99395a05aeaa","slug":"today-one-way-traffic-on-srinagar-to-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज श्रीनगर से जम्मू की ओर चलेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज श्रीनगर से जम्मू की ओर चलेंगे वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 29 Jan 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई दिनों से जारी एकतरफा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात के चलते वीरवार को जम्मू से कश्मीर घाटी की ओर वाहनों को छोड़ा गया। इस दौरान करीब तीन हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहन श्रीनगर रवाना हुए।
विज्ञापन
इन दिनों बर्फबारी और भूस्खलन के चलते हाईवे पर एक दिन जम्मू से श्रीनगर तथा दूसरे दिन श्रीनगर से जम्मू की ओर वाहन रवाना किए जा रहे हैं। वीरवार को जम्मू से घाटी की ओर करीब सत्रह सौ बड़े वाहन और तेरह सौ छोटे वाहन रवाना किए गए।
विज्ञापन
वीरवार को मौसम का मिजाज कुछ जगहों पर पर बिगड़ा जरूर था, लेकिन हाईवे पर इसका असर नहीं दिखा। उधमपुर में देरी से पहुंचने के चलते दोपहर करीब एक बजे के बाद भारी वाहनों को घाटी की ओर रवाना नहीं किया गया।
विज्ञापन
जबकि दिन के चार बजे के बाद छोटे वाहन घाटी की ओर रवाना नहीं किए गए। शुक्रवार को श्रीनगर से जम्मू की ओर वाहन छोड़े जाएंगे। एसएसपी ट्रैफिक (हाईवे) संजय कोतवाल ने बताया कि जम्मू से कश्मीर घाटी की ओर वीरवार को करीब तीन हजार छोटे-बड़े वाहनों को रवाना किया गया।