{"_id":"5a5706334f1c1b07198b46c2","slug":"today-mehbooba-government-will-present-the-general-budget-of-th-j-k","type":"story","status":"publish","title_hn":"PDP-BJP गठबंधन सरकार आज पेश करेगी आम बजट, इन्हें मिल सकता है फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PDP-BJP गठबंधन सरकार आज पेश करेगी आम बजट, इन्हें मिल सकता है फायदा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत की पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार का 2018-19 के लिए आम बजट वीरवार को विधानसभा में वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू पेश करेंगे। इस बार के बजट में खास बात यह रहेगी कि पहली बार रियासत में पंचायतों के लिए अलग बजट पेश होगा।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव से पूर्व पेश होने जा रहे बजट में उम्मीद की जा रही है कि बजट लोक लुभावन वाला रहेगा। इसमें यहां एक तरफ कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का तोहफा दिया जा सकता है। वहीं 61 हजार कैजुअल श्रमिकों को नियमित करने का रोड मैप का प्रावधान भी हो सकता है।
विज्ञापन
व्यापार, उद्योग, ट्रांसपोर्टरों, बुद्धिजीवियों, शिक्षा विद्धों, किसानों आदि को भी बजट के माध्यम से राहत प्रदान की जा सकती है। वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू आज लगातार चौथी बार बजट पेश करेंगे। इससे पहले बुधवार को वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू ने बजट को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन
बकौल द्राबू बजट में हर तबके का ख्याल रखने की कोशिश की गई है। वित्त मंत्री ने राज्य मंत्री अजय नंदा और विभागीय अधिकारियों की टीम संग बजट दस्तावेजों को अंतिम रूप दिया। दोपहर 12 बजे से विधानसभा में उनका बजट भाषण होगा। विधान परिषद में राज्य मंत्री अजय नंदा बजट पेश करेंगे।
बजट को अंतिम रूप देने के दौरान प्रधान सचिव वित्त नवीन कुमार चौधरी, निदेशक कोड एमए अंद्राबी, निदेशक बजट इम्तियाज अहमद मीर, अतिरिक्तसचिव वित्त विशाल शर्मा, संयुक्त निदेशक बजट रमन गुप्ता, संयुक्त निदेशक संसाधन शौकत हुसैन मीर, अतिरिक्त सचिव वित्त शाहिद सलीम, उप निदेशक बजट शफात येहया, लेखा अधिकारी बजट मुश्ताक अहमद शाह आदि मौजूद रहे।