{"_id":"8dfb0cb9b884d2d2064aadf42a9081f0","slug":"today-first-phase-campaigning-end-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचार आज समाप्त, CM समेत 8 की प्रतिष्ठा दांव पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचार आज समाप्त, CM समेत 8 की प्रतिष्ठा दांव पर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 23 Nov 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण की 15 सीटों के लिए रविवार की शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। मतदान 25 नवंबर को होना है। साढ़े 10 लाख मतदाता 123 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
प्रचार समाप्त होने की घड़ी नजदीक आते ही विभिन्न पार्टियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से विभिन्न बूथों के लिए मैनेजमेंट का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
पहले चरण में सात सीटें वीआईपी हैं। इनमें गांदरबल की सीट पर फिलहाल मुख्यमंत्री तथा नेकां अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला का कब्जा है, लेकिन इस चुनाव में वे इस सीट से मैदान में नहीं हैं। उन्होंने बीरवाह तथा सोनावर से चुनाव लड़ने का एलान किया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही किश्तवाड़ से गृह मंत्री सज्जाद अहमद किचलू, लेह से नवांग रिगजिन जोरा, डोडा से अब्दुल मजीद वानी, बनिहाल से वकार रसूल बानी, सोनावरी से मोहम्मद अकबर लोन, भद्रवाह से मोहम्मद शरीफ नियाज और इंदरबल से गुलाम मोहम्मद सरूरी की प्रतिष्ठा दांव पर है।
पहले चरण की 15 सीटों में फिलहाल 13 पर नेकां-कांग्रेस का कब्जा है। नेकां के कब्जे में गांदरबल, गुरेज, सोनावारी, कंगन, कारगिल, जंस्कार और किश्तवाड़ हैं जबकि कांग्रेस के पास लेह, इंदरबल, डोडा, भद्रवाह, रामबन और बनिहाल सीटे हैं।