{"_id":"38fa38b7bcaa877bf1f5eae3890aa53e","slug":"to-enhance-yields-apple-seeks-cooperation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब की पैदावार बढ़ाने को मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेब की पैदावार बढ़ाने को मांगा सहयोग
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 25 Aug 2014 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह मांग उन्होंने रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह से की। राज्य में हार्टिकल्चर विश्वविद्यालय खोलने के लिए भी विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने कृषि मंत्री को जानकारी दी की राज्य में 40 हजार हेक्टेयर में लगे सेबों के पेड़ और 5 हजार हेक्टेयर भूमि पर लगाए गए अखरोट के बगीचों के पेड़ पुराने हो गए हैं, जिनके स्थान पर नए पेड़ लगाने की जरूरत है।
विज्ञापन
उनको बताया गया कि एक हजार हेक्टेयर भूमि को फिर से पैदावार के लिए तैयार करने के लिए 20 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। सीएम ने बताया कि अभी इन पुराने बगीचों से प्रति हेक्टेयर 1.5 से 2 टन तक की पैदावार हासिल की जा रही है, लेकिन इनको पुन: नए तैयार कर देने से पैदावार बढ़ कर 5 से 11 टन प्रति हेक्टेयर हो जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कृषि मंत्री से वित्तीय सहायता की मांग की। इस दौरान राज्य में हार्टिकल्चर विश्वविद्यालय स्थपित करने पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कृषि मंत्री को जानकारी दी कि राज्य में 3.55 लाख हेक्टेयर भूमि बाग-बगीचों के अधीन है, जिनमें 21 लाख टन फलों की पैदावार की जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने इस काम में राज्य सरकार को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन