{"_id":"c95acb20962d9d9d3fb0d6ded695271d","slug":"to-buy-gold-so-quickly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना खरीदना है तो जल्दी करें, बढ़ेगी कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोना खरीदना है तो जल्दी करें, बढ़ेगी कीमत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 18 Oct 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली करीब आने के साथ जहां सराफा बाजार में हलचल बढ़ गई है, वहीं सोने और चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई है। हालांकि पिछले साल दिवाली से अभी भी सोने की कीमत लगभग साढ़े तीन हजार कम है, लेकिन जानकारों के अनुसार अगले चार-पांच दिनों में इनकी कीमतों में वृद्धि दर्ज होगी।
विज्ञापन
यही कारण है कि लोग धनतेरस से पहले ही सोने-चांदी का आर्डर देने लगे हैं, लेकिन उसकी डिलीवरी धनतेरस पर ही लेंगे। सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि एक सप्ताह पहले तक सोने की कीमत 26 हजार रुपये तोला से नीचे थी, लेकिन उसके बाद लगातार वृद्धि होने से सोने की कीमत 26,700 रुपये तक पहुंच चुकी है। आने वाली दिनों में इसमें वृद्धि की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
यही हाल चांदी का है। पिछले साल दिवाली पर 60 हजार रुपये किलो तक पहुंचने वाली चांदी इस बार 40 हजार रुपये किलो के करीब पहुंच गई है। दिवाली से पहले इसमें भी हल्की वृद्धि की उम्मीद है।
विज्ञापन
व्यापारियों ने स्वीकार किया कि उनके परंपरागत ग्राहक दिवाली से एक माह पहले से आभूषणों के आर्डर दे चुके हैं। इसका एक कारण आर्डर के दिन का रेट भी होता है। एडवांस मिलने के कारण आर्डर के दिन की कीमत ही चार्ज की जाती है।