{"_id":"60e208538ebc3edbd008d178","slug":"to-break-kashmirs-political-supremacy-bjp-has-decided-a-three-point-formula","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी तिकड़म : कश्मीर का सियासी वर्चस्व तोड़ने के लिए भाजपा ने तय किया तीन सूत्रीय फॉर्मूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी तिकड़म : कश्मीर का सियासी वर्चस्व तोड़ने के लिए भाजपा ने तय किया तीन सूत्रीय फॉर्मूला
Mon, 05 Jul 2021 04:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 05 Jul 2021 04:12 AM IST
सार
- परिसीमन आयोग के सामने जनगणना में गड़बड़ी का मुद्दा उठाएगी पार्टी
- सुरक्षा बलों के जवानों को जनगणना से बाहर करने, परिसीमन के लिए आबादी समेत सभी पहलुओं पर ध्यान देने होगा जोर
- नए सिरे से वोटर लिस्ट बनाई जाए, फायदे के लिए कश्मीरी दलों ने व्यापक पैमाने पर की गड़बड़ी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में कश्मीर के सियासी वर्चस्व को तोड़ने के लिए भाजपा ने परिसीमन आयोग की टीम के दौरे से पहले तीन सूत्री फार्मूला बनाया है। भाजपा चाहती है कि न केवल आबादी के हिसाब से बल्कि भौगोलिक परिस्थितियों व अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर परिसीमन की कार्रवाई पूरी की जाए। जनगणना में शामिल सुरक्षा बलों के जवानों की संख्या को घटाने के साथ ही नए सिरे से वोटर लिस्ट तैयार कर मतदाताओं के अनुपात को दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
भाजपा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि रविवार को पार्टी कार्यालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक में कहा गया कि कश्मीरी दलों ने अपने फायदे के लिए वोटर लिस्ट के साथ ही जनगणना में भी व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी की है। घाटी में सुरक्षा बलों के जवानों को वर्ष 2011 की जनगणना में शामिल किया गया है। इससे परिसीमन में सीटों का संतुलन बिगड़ेगा। सुरक्षा बलों के जवानों की संख्या को सूची से बाहर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
यह भी कहा गया कि जम्मू और कश्मीर में आबादी व वोटर संख्या के अनुपात में व्यापक पैमाने पर अंतर है। कश्मीर में वोटरों की संख्या अधिक है जबकि जम्मू में कम। इस गड़बड़ी को दूर करने के लिए नए सिरे से वोटर लिस्ट बनाई जाए। भाजपा का मानना है कि जम्मू संभाग की भौगोलिक परिस्थिति कश्मीर की तुलना में काफी जटिल है। कनेक्टिविटी का भी अभाव है।
विज्ञापन
इस वजह से परिसीमन में केवल जनसंख्या को ही आधार न बनाया जाए बल्कि सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए परिसीमन किया जाए। भाजपा की चुनिंदा नेताओं की हुई बैठक में परिसीमन आयोग के सामने प्रतिवेदन के बिंदु भी तय किए गए जिसे मुलाकात के दौरान रखा जाएगा।
किश्तवाड़ में देवेंद्र व जम्मू में विबोध के नेतृत्व में आयोग से मिलेगी टीम
जम्मू संभाग में परिसीमन आयोग के दौरे के दौरान किश्तवाड़ में डॉ. देवेंद्र मन्याल व जम्मू में विबोध गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल आयोग से मिलेगा। पार्टी का शिष्टमंडल प्रतिवेदन सौंपते हुए बिंदुवार चर्चा करेगा। साथ ही वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों को दूर करने की मांग रखेगा।