Balaji Temple in Jammu: मंदिरों के शहर जम्मू में विराजे तिरुपति बालाजी, मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खुले
आंध्रपदेश से आए पंडितों ने पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रों के साथ मूर्तियां प्रतिष्ठापित करवाई। धार्मिक कार्यक्रम के लिए मंदिर को रंगबिरंगे फूलों और लाइटों से सजाया गया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तिरुपति बालाजी के मंदिर का उद्घाटन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंदिरों के शहर जम्मू में बने प्रदेश के पहले तिरुपति बालाजी के मंदिर के कपाट गुरुवार को भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जी कृष्ण रेड्डी, केंद्रीय राज्य मंत्री जिंतेंद्र सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा व अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
हालांकि मंदिर का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को करना था। लेकिन वे किसी कारण इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन पाए। गृह मंत्री अमित शाह ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोगों को मंदिर के कपाट खुलने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वह जब भी प्रदेश दौरे पर पहुंचेंगे तो इस मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए जरूर आएंगे।
सिद्दड़ा में 62 एकड़ भूमि पर 32 करोड़ की लागत से तैयार मंदिर
तिरुपति बालाजी का मंदिर सिद्दड़ा के मजीन गांव में 62 एकड़ भूमि पर 32 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इससे पहले बुधवार को मंदिर में आठ और छह फुट की भगवान वेंकटेश्वर की मूर्तियां प्रतिष्ठापित कर दी गई हैं। आंध्रपदेश से आए 45 के करीब विद्वानों द्वारा पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रों के साथ मूर्तियां प्रतिष्ठापित की गईं। इस दौरान काफी संख्या में भक्तजन पहुंचे थे।
ग्रेनाइट से निर्मित की गई है भगवान वेंकेटेश्वर की मूर्ति
मंदिर के मुख्य गर्भ ग्रह में 8 फुट ऊंची भगवान वेंकेटेश्वर की मूर्ति प्रतिष्ठापित की गई है। मूर्ति के निर्माण में ग्रेनाइट का इस्तेमाल किया गया है। गर्भ ग्रह के बाहर भी छह फुट की भगवान वेंकटेश्वर की मूर्ति प्रतिष्ठापित की गई है। ये मूर्तियां आंध्र प्रदेश के गुंतूर शहर से लाई गई हैं। मंदिर में छह मई से मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की विशेष पूजा शुरू हुई थी, जिसके बाद से धार्मिक अनुष्ठान जारी था।
बुधवार को वैदिक मंत्रों के बीच मंदिर में मूर्तियां प्रतिष्ठापित की गईं। इस मंदिर को तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर ही बनाया गया है। जम्मू शहर में ये धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। मां वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले भक्त अब जम्मू में तिरुपति बालाजी के दर्शन भी कर सकेंगे। इससे धार्मिक पर्यटन में वृद्धि के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
तिरुमाला तिरुपति देवस्थान बोर्ड ने करवाया निर्माण
तिरुपति बालाजी मंदिर का निर्माण तिरुमाला तिरुपति देवस्थान बोर्ड द्वारा किया गया है। पहले चरण में भगवान बालाजी का मंदिर, पुजारियों व बोर्ड स्टाफ के लिए आवास, शौचालय व पार्किंग बनाई गई। दूसरे चरण में वेद पाठशाला, आध्यात्मिक केंद्र बनाए जाएंगे। आंध्र प्रदेश के ही 50 से अधिक कारीगरों ने निर्माण किया है। जून 2021 में मंदिर का शिलान्यास किया गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.