{"_id":"59f1fd754f1c1baf678b7a95","slug":"timetable-of-all-trains-will-change-from-november-see-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी खबरः एक नवंबर से बदल जाएगी सभी ट्रेनो की समय सारिणी, समय देख कर निकलें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी खबरः एक नवंबर से बदल जाएगी सभी ट्रेनो की समय सारिणी, समय देख कर निकलें
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Thu, 26 Oct 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
सर्दियों के मौसम आते ही ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। सर्दी के मौसम में अक्सर ट्रेनों को लेट लतीफी का शिकार होना पड़ता है। इस दौरान यात्रियों को भी काफी समस्या झेलनी पड़ती है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए फिरोजपुर डिवीजन के अंतर्गत चलने वाली प्रमुख ट्रेनों के समय में बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन
दुरंतो, राजधानी, गरीब रथ, मालवा, हावड़ा एक्सप्रेस और उत्तर संपर्क क्रांति सहित प्रमुख ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव किया जाएगा। विभाग की ओर से जल्द ही समय निर्धारित कर वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाएगा। सर्दियों के मौसम में ट्रेनों को कोहरे की वजह से दिक्कत होती है।
विज्ञापन
घंटों ट्रेनें देर से चलती है। यात्रियों को सफर के दौरान सुगमता हो और उन्हें किसी प्रकार की समस्या न झेलनी पड़े। इसके लिए विभाग ने कमर कस ली है। विभाग की ओर से लंबी दूरी के ट्रेनों के वक्त में खासा बदलाव होगा। वहीं, कम दूरी और राजधानी के समय में ज्यादा फर्क नहीं होगा।
विज्ञापन
आगामी दिनों में विभाग की ओर से एक बुकलेट जारी की जानी है। जिसमें सभी ट्रेनों के आने और जाने का समय अंकित होगा। गौरतलब है कि हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी विभाग की ओर से फैसला लिया गया है।