{"_id":"4636300e34538eda06ef88d91eeacc56","slug":"tight-security-arrangments-for-todays-polling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 19 Dec 2014 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज होने वाले अंतिम चरण के मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। एलओसी और आईबी पर घुसपैठ की संभावनाओं को देखते हुए सेना और बीएसएफ ने भी सुरक्षा को चौकस कर दिया है।
विज्ञापन
20 हजार से अधिक सुरक्षा बल यहां मतदान केंद्रों की सुरक्षा करेंगे, तो वहीं सेना और बीएसएफ के जवानों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।
विज्ञापन
जम्मू, कठुआ और राजोरी तीन जिलों की 20 विधानसभा सीटों के लिए आज चुनाव होना है। इन सीटों के लिए 18000 सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्स और 2448 राज्य पुलिस के जवानों को चुनाव में लगाया गया है।
विज्ञापन
एलओसी और आईबी पर तैनात जवानों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी तरह की घुसपैठ को रोकने के लिए तैयार रहें। आईबी और एलओसी दोनों पर अलर्ट जारी किया गया है।
हालांकि पुलिस के पास चुनाव में किसी तरह के आतंकी हमले की धमकी नहीं पहुंची है, लेकिन सेना के पास घुसपैठ होने के इनपुट हैं। ऐसे में जम्मू जिले की एलओसी के पास 1224 मतदान केंद्रों को संवेदन और अति संवेदनशील घोषित किया गया है।
राजोरी में 168 संवेदनशील और 215 अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। कठुआ में 160 संवेदनशील और 27 अति संवेदनशील मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जम्मू की 11 विधानसभा सीटों में से सात सीटें आईबी के पास आती हैं।
राजोरी की सभी सीटें एलओसी के पास हैं। कठुआ में हीरानगर सीट का इलाका अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास है। ऐसे में इन क्षेत्रों में किसी तरह की घुसपैठ को रोकनेे के लिए सतर्क रहने को कहा गया है।