फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tight security arrangements at eid in srinagar

जानिए, श्रीनगर में ईद पर कैसी रहेगी सुरक्षा

Fri, 03 Oct 2014 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Fri, 03 Oct 2014 11:07 PM IST
विज्ञापन
tight security arrangements at eid in srinagar

ईद उल जुहा के मौके पर श्रीनगर के अलावा घाटी के तमाम हिस्सों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। हालांकि बाढ़ के कारण इस बार घाटी में ईद को लेकर वह उत्साह नजर नहीं आ रहा, जो अक्सर नजर आता है। डीजीपी के राजेंद्रा ने ईद को लेकर पीसीआर में सीनियर पुलिस अफसरों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने अफसरों को हिदायत दी कि त्योहार के दौरान तमाम एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ कार्य करें, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना को टाला जा सके। इस दौरान अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने के अलावा ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष रूप से विचार किया गया। आईजीपी (कश्मीर जोन) एजी मीर ने बैठक में बताया कि जिन स्थानों पर ईद की नमाज पढ़ी जानी है, वहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


आईजीपी (ट्रैफिक) मुनीर अहमद खान ने त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु ढंग से रखने के लिए किए गए इंतजाम की जानकारी दी। इसके अलावा प्रत्येक रेंज के डीआईजी ने भी पुलिसकर्मियों की नियुक्ति के संबंध में बताया। पुलिस अफसरों ने बताया कि इन इंतजाम से बाढ़ प्रभावित कार्यों में किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ेगा। बैठक में एडीजीपी (आर्म्ड) एसएम सहाय, आईजी (सीआईडी) डा. बी श्रीनिवास, आईजी (सिक्योरिटी) एसके शर्मा और अर्द्धसैनिक बलों के अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed