{"_id":"67be13521edf12406f00242d","slug":"tide-of-devotion-didnt-stop-even-in-the-rain-didnt-get-tired-kept-moving-towards-the-building-reasi-news-c-309-1-sjam1002-101634-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्ति का ज्वार : बारिश में भी न रुके, न थके, बढ़ते गए भवन की तरफ कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्ति का ज्वार : बारिश में भी न रुके, न थके, बढ़ते गए भवन की तरफ कदम
Wed, 26 Feb 2025 12:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
कटड़ा में स्कॉई वॉक से होते हुए दर्शनों के लिए जाते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : katra
मंगलवार शाम छह बजे तक करीब 9600 श्रद्धालु पंजीकरण के बाद भवन की ओर रवाना, सोमवार शाम से ठंडा हो गया
था मौसम
कटड़ा। मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेलिकॉप्टर, बैटरी कार और रोपवे सेवा सुचारु रूप से जारी रही। मंगलवार सुबह से ही भवन सहित कटड़ा में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बारिश के बावजूद श्रद्धालु जय माता दी के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर प्रस्थान करते रहे।
हर श्रद्धालु को पंजीकरण कक्ष से आरएफआईडी कार्ड प्राप्त करना अनिवार्य है, जिसके बिना उन्हें बाणगंगा चेक पोस्ट से वापस भेज दिया जाता है। मंगलवार शाम 6 बजे तक करीब 9600 श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण करवाकर यात्रा शुरू कर दी थी, जबकि सोमवार को लगभग 12,900 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए थे।
श्रद्धालुओं की संख्या में कमी के कारण दिन और रात के कुछ समय भक्तों को प्राकृतिक गुफा से दर्शन करने का सौभाग्य भी मिल रहा है। सोमवार शाम को बादल घिरने और ठंडी हवाएं चलने के कारण मौसम ठंडा हो गया था, जिसका श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने लुत्फ उठाया। मंगलवार को भी भवन और आसपास के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश होती रही, जिससे ठंडी हवाएं चलती रहीं। हालांकि कटड़ा में सुबह और शाम के समय मौसम ठंडा रहा, लेकिन भवन क्षेत्र में सुबह-शाम ठंड का असर ज्यादा महसूस किया गया।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कटड़ा से सांझी छत्त तक हेलिकॉप्टर सेवा, अर्धकुंवारी से भवन तक हिमकोटी मार्ग पर बैटरी कार सेवा और भवन से भैरो घाटी तक रोपवे सेवा चालू रही, जिससे यात्रियों को कुछ राहत मिली। संवाद