{"_id":"6619b7b8295c3ff8f70df249","slug":"throw-mobile-in-jail-three-arrested-jammu-news-c-10-jam1008-339681-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हत्यारोपी के लिए गेंद में फिट कर फेंका था मोबाइल, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हत्यारोपी के लिए गेंद में फिट कर फेंका था मोबाइल, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
जेल में मोबाइल और गेंद फेंकने वाले आरोपी: स्रोत पुलिस
आरोपियों में एक कुछ महीने पहले जेल से छूटा था,
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू।
अंबफला जेल में फेंका गया मोबाइल फोन जेल में बंद एक हत्यारोपी के लिए भेजा गया था। मोबाइल फेंकने वाला भी कुछ महीने पहले तक जेल में ही था। बहरहाल, इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो मोबाइल फेंकने की साजिश में शामिल हैं तो तीसरा इन लोगों को बिना किसी औपचारिकता के पूरे किए सिम कार्ड देने वाला है। पक्का डंगा पुलिस थाना में इस संंबंध में केस दर्ज है। इसी महीने तीन अप्रैल को अंबफला जेल में एक कास्को गेंद के बीच मोबाइल फोन, सिम कार्ड और चार्जर बरामद हुआ था।
पुलिस ने इस मामले में बेलीचराना के रहने वाले मोहम्मद अखील वानी, भगलपुर घो मन्हासा के रहने वाले हर्ष सिंह और भगलपुर के ही रहने वाले विकास सिंह उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है। मोबाइल फेंकने की साजिश विकास सिंह ने रची थी। जानकारी के अनुसार अंबफला जेल में घाे मन्हासा का रहने वाला विश्वजीत सिंह उर्फ विशु वर्ष 2021 से बंद है। विशु ने छह अन्य आरोपियों के साथ मिलकर अपने ही क्षेत्र के रहने वाले दीपक सिंह की 16 अगस्त 2021 में हत्या कर दी थी। तब से वह जेल में बंद है। जेल में ही एक अन्य मामले में हर्ष सिंह की विशु से दोस्ती हुई। कुछ महीने पहले हर्ष बाहर आया। आते वक्त विशु ने हर्ष से कहा कि उसका एक दोस्त विकास सिंह है। वह उसके साथ संपर्क में रहे। जेल से बाहर आने के बाद विकास और हर्ष की मुलाकात हुई। दो अप्रैल को विकास ने हर्ष को विक्रम चौक स्थित पार्क में बुलाया जहां इन लोगों ने बेलीचराना के रहने वाले मोहम्मद अखील से मोबाइल सिम ली। इसे गेंद में फिट किया। फिर तीन अप्रैल को जेल में फेंक दिया, ताकि वहां मौजूद विशु इसे बरामद कर सके।