फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   three year old injured due to kite string in jammu

चाइनीज मांझे से कटा तीन साल की मासूस का गला

Mon, 18 Aug 2014 02:55 AM IST
Updated Mon, 18 Aug 2014 02:55 AM IST
विज्ञापन
three year old injured due to kite string in jammu

जन्माष्टमी पर पतंगबाजी के चलते कई हादसे हुए। एक गंभीर हादसे में एक मासूम की जान पर बन आई।

विज्ञापन


बावे वाली माता के मंदिर में माथा टेकने जा रही आरएस पुरा निवासी एक साढ़े तीन साल की बच्ची का गट्टू डोर (चाइनीज मांझा) लगने से गला बुरी तरह से कट गया।

गले से काफी खून बह जाने के कारण आनन-फानन में बच्ची का आपरेशन किया गया। जम्मू मेडिकल कॉलेज में बच्ची का इलाज जारी है।

पुलिस ने पहुंचाया जीएमसी

three year old injured due to kite string in jammu

अंबिका निवासी शिव नगर वार्ड 12, आरएस पुरा रविवार दोपहर अपने माता-पिता और भाई के साथ मोटरसाइकिल पर बावे वाली माता में माथा टेकने के लिए गई थी।

बाग-ए-बाहु पार्क के ठीक बाहर कहीं से डोर आकर सीधे गले में फंस गई और देखते ही देखते बच्ची का गला कट गया।

डोर लगने से गले से खून का रिसाव होने लगा। इस बीच वहां मौजूदा पुलिस की फ्लाइंग ने बच्ची को जीएमसी पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे तक चला आपरेशन

three year old injured due to kite string in jammu

जीएमसी की इमरजेंसी में बच्‍ची के गले में टांके लगाने की कोशिश की गई लेकिन खून का रिसाव लगातार होने से उसे इमरजेंसी आपरेशन थियेटर में ले जाया गया।

एक घंटे तक चले आपरेशन के बाद उसके गले से खून के रिसाव को बंद करने में सफलता मिली। डाक्टरों के अनुसार कट काफी गहरा था और गले के दोनों तरफ लगा था लेकिन खुशकिस्मती यह थी कि डोर से गले की पाइप को नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन

बाबे वाली माता ने दी दूसरी जिंदगी

three year old injured due to kite string in jammu

बच्‍ची के पिता प्रवीण शास्त्री ने रोष जताते हुए कहा कि गट्टू जैसी जानलेवा डोर पर कड़ाई से प्रतिबंध होना चाहिए। रास्ते में खुलेआम लोग गट्टू डोर का प्रयोग कर रहे थे और इसकी बिक्री भी खुलेआम हो रही है।

उन्होंने कहा कि बावे वाली माता ने ही बच्ची को दूसरी जिंदगी दी है। हालांकि बच्ची का कई दिन अस्पताल में इलाज चल सकता है। जीएमसी में दिनभर गट्टू डोर से लहूलुहान होकर कई लोग पहुंचे, जिसमें अधिकांश बच्चे और राहगीर थे।

पतंग उड़ाते करंट लगने से बच्चे की मौत

three year old injured due to kite string in jammu

जम्मू के बाबलियाना इलाके में पतंग ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बताया जाता है कि उस परिवार का आठ वर्षीय बच्चा सुबह अपने घर की छत पर अन्य बच्चों की तरह पतंग उड़ा रहा था।

इसी दौरान वह छत के पास से गुजरने वाले बिजली के तारों के संपर्क में आ गया। इससे वह झटका खाकर दूर जा गिरा। आठ वर्षीय पंकू काफी समय तक यूं ही छत पर पड़ा रहा। जब तक घर वालों को पता चला, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घर वालों ने उसे गांधी नगर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed