{"_id":"66b1701d1ee971adc1089694","slug":"three-vehicle-collide-in-underpath-samba-news-c-289-1-sjam1009-103230-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नानक चक अंडरपाथ पर टकराए तीन वाहन, एक घंटे तक लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नानक चक अंडरपाथ पर टकराए तीन वाहन, एक घंटे तक लगा जाम
Tue, 06 Aug 2024 06:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 06 Aug 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
सांबा जिले में सोमवार सुबह हुआ हादसा, हाईवे के दोनों तरफ लगी वाहनों की कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में नानक चक पर बने अंडरपाथ पर सोमवार सुबह ट्रक और ट्राला टक्कर से हाईवे पर एक घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में ट्रैफिक पुलिस ने दोनों वाहनों को हटाकर यातायात को बहाल किया।
जानकारी के अनुसार सांबा से जम्मू की तरफ जा रहा ट्रक नानक चक में बने अंडरपाथ पर पहुंचा तो सामने से आ रहे दो ट्रकों से टक्कर हो गई। हालांकि तीनों वाहन के चालक बाल-बाल बचे। इस बीच हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। एक घंटे तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। हाईवे पर जाम लगने के बाद पुलिस ने तीनों वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया।
हाईवे पर जाम लगने के कारण काॅलेज विद्यार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विद्यार्थी घटनास्थल से काॅलेज तक पैदल पहुंचे। इसके अलावा सरकारी नौकरीपेशा करने वाले लोगों को भी परेशानी रही।
विज्ञापन
किसी जरूरी काम से जम्मू जा रहे थे। एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। नानक चक अंडर पाथ के दूसरे भाग का काम 10 साल से अधर में लटका है। उन्होंने काम को शीघ्र पूरा करने की मांग की।
रविंदर सिंह, पूर्व सरपंच
जिला प्रशासन के साथ एलजी को भी कई बार समस्या से अवगत करवाया है। गत दिनों सांबा में ब्लॉक दिवस पर प्रमुख सचिव आलोक कुमार को भी समस्या बताई थी। सारा दिन इस मार्ग से सैकड़ों वाहन गुजरते हैं एक तरफ से वाहनों के चलने से कई हादसे भी हो चुके हैं। इसमें गांव के दो युवाओं की जानें जा चुकी हैं।
रमेश चंद्र
डीडीसी सदस्य सांबा।