फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   three Unidentified peoples hijacked school bus at rs pura

स्कूल बस लेकर भागे नकाबपोशों ने फैलाई सनसनी

Tue, 28 Apr 2015 12:50 PM IST
Updated Tue, 28 Apr 2015 12:50 PM IST
विज्ञापन
three Unidentified peoples hijacked school bus at rs pura

क्षेत्र के एक स्कूल के चौकीदार को बंधक बनाने के बाद स्कूल बस लेकर भागे तीन नकाबपोशों ने सनसनी फैला दी। तीनों अपने को पाकिस्तानी नागरिक बता रहे थे और लखनपुर जाने की बात कर रहे थे।

विज्ञापन


घटना के बाद सेना तथा पुलिस ने क्षेत्र में सर्च आपरेशन चलाया, लेकिन नकाबपोशों का कहीं पता नहीं चला। बस स्कूल से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर मिल गई, जिसके शीशे टूटे थे।
विज्ञापन


नकाबपोश चौकीदार का मोबाइल भी ले गए हैं, जो अब बंद है। मुस्सा चक्क के सनसाइन पब्लिक स्कूल की दीवार फांदकर तीन नकाबपोश दाखिल हुए। उन्होंने चौकीदार दौलत राम से दरवाजा खुलवाया और उसे बंधक बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल की ली गई तलाशी

three Unidentified peoples hijacked school bus at rs pura

उसकी पिटाई की। इसके बाद स्कूल की चाबियां मांगीं। कार्यालय की आलमारी भी तोड़ दी, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। इसके बाद वाहनों की चाबी मांगी।

चाबी नहीं मिली तो उन्होंने बारी-बारी से खुद ही वाहनों को स्टार्ट करने का प्रयास किया। इस दौरान एक मिनी बस को स्टार्ट करने में वे सफल रहे।

गाड़ी स्टार्ट होने के बाद उन्होंने चौकीदार से गेट की चाबी मांगी और उसे रस्सी से बांध दिया। इसके बाद वे वाहन लेकर फरार हो गए।

चौकीदार ने पूछताछ में बताया कि तीनों ने मुंह ढंक रखा था। पैरों में चप्पल थे। तीनों अपने को पाकिस्तानी बताते हुए लखनपुर जाने की बात कर रहे थे।

बस को तोड़फोड़ गए तीनों नकाबपोश

three Unidentified peoples hijacked school bus at rs pura

उनके पास एक चाकू भी था, जिसका भय दिखा रहे थे। नकाबपोशों के जाने के बाद चौकीदार किसी प्रकार बाहर निकला और शोर मचाया।

सूचना पर पहुंची सेना और पुलिस ने क्षेत्र में सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान स्कूल से डेढ़ किलोमीटर दूर गांव गोंदला के पास स्कूल की बस मिली, जिसके शीशे टूटे थे।

एसपी हेडक्वार्टर रंधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। नकाबपोशों द्वारा स्कूल के चौकीदार को बंधक बनाकर बस (जेके 014-7838) ले जाने के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

स्कूलों को बनाया जा रहा निशाना

three Unidentified peoples hijacked school bus at rs pura

आतंकियों के नाम का सहारा लेकर शरारती तत्व ग्रामीण इलाकों में दहशत फैला रहे हैं। करीब दो महीने पहले आरएस पुरा के एक स्कूल में किसी ने आतंकी हमले की अफवाह फैला कर सनसनी मचा दी। अभी तक पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई। सोमवार को फिर से ऐसा ही एक मामला सामने आया।

यहां फिर स्कूल को ही निशाना बनाया गया। स्कूल के चौकीदार को पीटकर स्कूल की बस लेकर भाग गए। खुद को पाकिस्तान के रहने वाला बताया। सूत्रों के अनुसार चोरी, गुंडागर्दी, मारपीट करने वाले लोग आतंकियों के नाम का सहारा लेकर यह सब कर रहे हैं। जिन पर फिलहाल कोई अंकुश नहीं लग पा रहा।

कठुआ, सांबा और आरएस पुरा में आतंकी हमले होने के बाद यह लोग सक्रिय हो गए हैं। यह भी संभव है कि ऐसी घटनाओं का लाभ उठाकर हकीकत में कोई आतंकी हमला स्कूलों पर हो जाए। इसके पहले सांबा में हुए आतंकी हमले में भी आर्मी स्कूल को निशाना बनाने की कोशिश हुई थी।

उल्लेखनीय है कि सेना और सुरक्षा एजेंसियों के पास पिछले कई महीनों से सैन्य स्कूलों पर हमलेे की सूचनाएं पहुंच रही हैं। इसके बाद से स्कूलों की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed