{"_id":"585ab6c94f1c1b2e4ee39637","slug":"three-thief-arrested-in-atm-theft-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में चोरी हुई एटीएम मशीन बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में चोरी हुई एटीएम मशीन बरामद, तीन गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 21 Dec 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक की एटीएम मशीन चोरी मामले में पुलिस ने चोरी हुई मशीन बरामद कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। तीनों के खिलाफ नामजदगी रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
एसडीपीओ मागाम सैयद फयाज अहमद ने बताया कि पुलिस के पास जम्मू-कश्मीर बैंक की हरदू अबुरा, मागाम शाखा के मैनेजर की ओर से शिकायत आई थी कि 20 और 21 अक्तूबर की दरमियानी रात को अज्ञात लुटेरों द्वारा एटीएम मशीन ही लूट ली गई। मशीन में 8,09,100 रुपयों की नकदी थी।
उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद जांच के दौरान अपरधियों के नाम सामने आने पर उन्हें दबोचा गया है। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना जुर्म कबूला और पुलिस को 5,03,000 रुपये की नकदी लौटा दी।
विज्ञापन
एसडीपीओ ने बताया कि इन अपराधियों की निशानदेही पर एक टाटा मोबाइल, एक वेगन-आर और एक लोहे की रॉड बरामद की गई है जिसे जुर्म को अंजाम देने में इस्तेमाल किया गया था।
गौरतलब है कि मामले में आरपीसी की धारा 457, 380 के अंतर्गत एफआईआर 171/2016 दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस द्वारा अपराधियों की शिनाख्त कनिहामा बडगाम के मंजूर सोफी और यासिर शेख के साथ साथ मजहामा बडगाम के आरिफ मीर के तौर पर की है।