{"_id":"5b783bd342c79246400a9c56","slug":"three-terrorists-killed-near-line-of-control-in-tangdhar-sector-in-kupwara-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: सेना ने कुपवाड़ा में तीन आतंकियों को उतारा मौत के घाट, 597 अब भी बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: सेना ने कुपवाड़ा में तीन आतंकियों को उतारा मौत के घाट, 597 अब भी बाकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
indian army
- फोटो : BASIT ZARGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के टंगधार सेक्टर में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। दो आतंकी पीओके भाग निकले। पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
टंगधार सेक्टर में तैनात सेना के जवानों ने शाम साढ़े चार बजे एलओसी पर संदिग्ध हलचल देखी। इस दौरान उन्होंने पाया कि पांच आतंकियों का एक ग्रुप घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा है। इस पर उन्होंने ललकारा तो आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें तीन आतंकियों को मार गिराए जाने की सेना ने पुष्टि की है। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार दो आतंकियों के वापस पीओके भागने की सूचना है। फिर भी पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है ताकि यदि कोई आतंकी घुसपैठ करने में सफल रहा हो तो उसे ढूंढ निकाला जाए।
विज्ञापन
Jammu & Kashmir: Three terrorists killed near Line of Control in Tangdhar sector, in Kupwara district; More details awaited pic.twitter.com/RTGJ21RKPk
— ANI (@ANI) August 18, 2018
गौरतलब है कि इंटेलिजेंस एजेंसी ने यह इनपुट दिया था कि सीमा पर घुसपैठ की कोशिश के लिए 600 आतंकी बैठे हुए हैं। उन्हें घुसपैठ के लिए पाकिस्तानी सेना मदद कर रही है। यह सभी आतंकी सीमा पर सेना के ही पोस्ट पर नजर बनाए बैठे हुए हैं। उन्हें घुसपैठ के दौरान पाकिस्तानी सेना से कवर फायर भी दिया जा रहा है।
सूत्रों की माने तो सिर्फ टंगधर सेक्टर में 79 आतंकियों के मूवमेंट देखे गए हैं। इसके साथ ही केरन सेक्टर में करीब 117 आतंकियों के एक्टिव होने की सूचना है। इन सभी आतंकियों को पाकिस्तानी सेना से मदद दी जा रही है।