फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three terrorists and one helper arrested including two hybrids of Lashkar

जम्मू-कश्मीर : लश्कर के दो हाइब्रिड समेत तीन आतंकी और एक मददगार गिरफ्तार  

Fri, 25 Feb 2022 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 25 Feb 2022 05:53 AM IST
सार

बडगाम व बारामुला में कार्रवाई, चीनी ग्रेनेड, 2 चीनी पिस्तौल, कारतूस व अन्य विस्फोटक बरामद।

विज्ञापन
Three terrorists and one helper arrested including two hybrids of Lashkar
demo pic - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य कश्मीर के बडगाम और उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में लश्कर के तीन आतंकियों और एक मददगार (ओजीडब्ल्यू) को सुरक्षा बलों ने वीरवार को गिरफ्तार किया। पकड़े आतंकियों में लश्कर-ए-ताइबा के दो हाइब्रिड आतंकी हैं। इनके कब्जे से हथियार, विस्फोटक और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। इनमें एक चीनी ग्रेनेड, 2 चीनी पिस्तौल, तीन मैगजीन, 42 कारतूस शामिल हैं।  

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बडगाम जिले के आरथ इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना की 2 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) ने संयुक्त अभियान चलाकर लश्कर के एक सक्रिय आतंकी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान यासिर मुश्ताक के रूप में हुई है। इस दौरान एक मददगार भी पकड़ा गया, जिसकी पहचान इरफान बशीर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


दोनों अल्लापोरा बडगाम के रहने वाले हैं। इनके पास से एक चीनी ग्रेनेड, एक एके मैगजीन, 30 एके कारतूस व अन्य विस्फोटक बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आतंकी हाल ही में आतंकी गुट में शामिल हुआ था और गिरफ्तार मददगार उसे रसद सहायता प्रदान कर रहा था। पुलिस स्टेशन बडगाम में केस दर्ज कर लिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बारामुला में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना की 32 आरआर के साथ संयुक्त अभियान में दो हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान मुजामिल अहमद और मोहम्मद यासीन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों चाकलू बारामुला के निवासी हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों 16 फरवरी 2022 से लापता थे। उनके खुलासे पर 2 चीनी पिस्तौल, 2 मैगजीन और 12 पिस्टल की गोलियां बरामद की गईं।  पुलिस स्टेशन बारामुला में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने बताया कि अन्य आतंकी गतिविधियों में इनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।


सीमापार हैंडलरों के थे संपर्क में
प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के सीमा पार बैठे हैंडलरों के निकट संपर्क में थे और उनके निर्देश पर वे 16 फरवरी 2022 को लश्कर में शामिल होने के लिए अपने घर से निकले थे। अधिकारी ने बताया कि जांच में यह भी पता चला कि उन्हें पुलिस, अन्य सुरक्षा एजेंसियों और आसान लक्ष्य (सॉफ्ट टारगेट) पर हमले करने का काम सौंपा गया था।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed