फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   three terrorist killed in Shopian Nagbal jammu and kashmir

तीन आतंकियों का खात्मा: 2.5 साल में सिर्फ शोपियां में ही 150 दहशतगर्द ढेर, ADGP बोले-दानिश भट्ट कराता था भर्ती

Wed, 31 Aug 2022 11:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 31 Aug 2022 11:26 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के शोपियां के नागबल में लंबी मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने लश्कर के तीन दहशतगर्द ढेर कर दिए हैं।

विज्ञापन
three terrorist killed in Shopian Nagbal jammu and kashmir
कश्मीर ADGP विजय कुमार - फोटो : एएनआई

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में मंगलवार दोपहर बाद हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-ताइबा के तीन दहशतगर्दों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। मारे गए आतंकियों से हथियार बरामद किए गए हैं। पूरे इलाके में अब भी तलाशी अभियान जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इलाका आतंकियों से मुक्त हो गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नागबल इलाके में सेब के बगीचे में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस, सेना व सीआरपीएफ के संयुक्त दल ने तलाशी अभियान शुरू किया। घेरा सख्त होते छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने संयम बरतते हुए दहशतगर्दों को समर्पण के लिए कहा। 
विज्ञापन


कई बार की अपील के बाद भी वे नहीं माने और सुरक्षा बलों पर लगातार फायरिंग करते रहे। इसके बाद जवाबी कार्रवाई शुरू की गई। दो घंटे से भी कम समय तक चली मुठभेड़ में एक-एक कर तीन आतंकी मार गिराए गए। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकियों के पास से बरामद सामग्री से यह पता चलता है कि वे लश्कर से जुड़े हुए थे। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से मुठभेड़ स्थल से दूर रहने की अपील की है। पुलिस ने आशंका जताई है कि मौके पर आतंकियों का कुछ असलहा हो सकता है, जिससे दुर्घटना भी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मारे गए तीनों आतंकी स्थानीय
कश्मीर संभाग के एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकियों की शिनाख्त कर ली गई है। दानिश खुर्शीद भट, तनवीर वानी व तौसीफ भट तीनों स्थानीय आतंकी हैं। ये सभी विभिन्न आतंकी वारदातों में शामिल रहे हैं। आतंकी दानिश शोपियां में युवाओं को आतंकी बनने के लिए प्रेरित करता था।  

कश्मीर ADGP विजय कुमार ने बताया कि SSP शोपियां को तीन लश्कर आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिली थी जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर एनकाउंटर शुरू किया। ऑपरेशन में तीनों स्थानीय आतंकवादियों को मार गिराया। मारा गया आतंकवादी दानिश भट्ट आतंकवादियों की भर्ती प्रक्रिया में शामिल था। 

विजय कुमार ने बताया कि पिछले 2.5 साल में सिर्फ शोपियां में 150 आतंकियों को मार गिराया है और अब काफी कम आतंकी बचे हैं। एक महीने के बाद जब सेबों के पेड़ के पत्ते झड़ेंगे तब विज़िबिलिटी बढ़ जाएगी, जिससे एनकाउंटर में आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed