{"_id":"5a4b28e94f1c1bc20a8b5fa6","slug":"three-terrorist-come-back-up-to-their-house-in-j-k","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: आतंकियों को लगा एक और झटका, नए साल पर तीन युवाओं ने छोड़ी आतंक की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: आतंकियों को लगा एक और झटका, नए साल पर तीन युवाओं ने छोड़ी आतंक की राह
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के तीन और युवाओं ने आतंकवाद की राह त्यागकर मुख्यधारा में शामिल हुए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलवामा जिले में सेना की 55 आरआर के सामने तीन स्थानीय युवाओं ने सरेंडर कर आतंकवाद की राह को त्याग दिया।
ये सभी युवा कुछ महीने पहले आतंकवाद में शामिल हुए थे। हालांकि इनके सरेंडर करने की आधिकारिक पुष्टि डीजीपी एसपी वैद ने किया और कहा कि घाटी के तीन और युवाओं ने अपने परिवार वालों के बुलावे के बाद आतंक की राह को छोड़ वापस अपने घर को लौट आए हैं भगवान उन्हें खुश रखें।
गौरतलब है कि डीजीपी एसपी वैद और एडीजीपी मुनीर खान ने कई बार घाटी के युवाओं को आतंक का दामन छोड़ मुख्यधारा में लौट आने की अपील कर चुके हैं।

Another 3 young boys in valley came back home in response to the call of their families. God bless them.
— Shesh Paul Vaid (@spvaid) January 1, 2018
विज्ञापन
माजिद से शुरू हुआ था सिलसिला
जम्मू-कश्मीर के प्रदेश स्तर के फुटबॉलर रहे माजिद खान ने जब से आतंक का दामन छोड़ वापस अपने घर को लौटा है उसके बाद से ही अन्य कई युवाओं ने आतंक को करारा तमाचा जड़ते हुए अपनी घर वापसी की है।
माजिद अपनी माँ के रोते हुए वीडियो को देख एक सप्ताह के भीतर ही वापस लौट आया था। बता दें कि युवा फुटबॉल खिलाड़ी माजिद ने आतंकी संगठन लश्कर का दामन थाम लिया था।
हालांकि माजिद के वापस लौट आने के बाद उस पर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई और उसे पहले जैसे जीवन जीने की खुली छूट भी दी गई।