{"_id":"68c6b10865bbc903f209070e","slug":"three-terror-sympathisers-arrested-7-ak-rifles-recovered-in-poonch-igp-jammu-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ में बड़ी कामयाबी: तीन आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, सात AK-47 राइफल सहित हथियारों का जखीरा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ में बड़ी कामयाबी: तीन आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, सात AK-47 राइफल सहित हथियारों का जखीरा बरामद
Sun, 14 Sep 2025 05:42 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sun, 14 Sep 2025 05:42 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुंछ में तीन आतंकी समर्थकों को गिरफ्तार कर सात एके-47 राइफलें और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए। आईजीपी जम्मू ने इसे पुलिस की कड़ी मेहनत और बेहतरीन जांच का नतीजा बताया है।
विज्ञापन
एके-47 राइफलें बरामद
- फोटो : पुलिस
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुंछ जिले में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आतंकी समर्थकों को गिरफ्तार किया है और सात एके-47 राइफलों सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं। यह जानकारी रविवार को जम्मू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) भीम सेन टुटी ने दी।
विज्ञापन
आईजीपी जम्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस कार्रवाई की जानकारी साझा करते हुए इसे पुलिस की शानदार जांच करार दिया। उन्होंने कहा कि टीम की दृढ़ संकल्प और अथक मेहनत से यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
विज्ञापन
दृढ़ निश्चय और लगातार की गई जांच के चलते तीन आतंकी समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक कुल 07 एके राइफलें (जिनमें से 04 पहले बरामद की गई थीं) और भारी मात्रा में जंगी सामग्री जब्त की गई है।
विज्ञापन
यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों की लगातार जारी मुहिम का हिस्सा मानी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और उनसे और भी अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।