{"_id":"65a6fe9e07ef0810820a39d4","slug":"three-smuggler-arrested-samba-news-c-289-1-sjam1009-1630-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तीन हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, देसी कट्टा, हेरोइन और नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तीन हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, देसी कट्टा, हेरोइन और नकदी बरामद
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने मंगलवार सुबह सुपवाल से तीन हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया। उनसे देसी कट्टा, हेरोइन और नकदी बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान अब्दुल हबीब उर्फ बीम निवासी नानके चक बढ़ेरी सांबा, बशारत अली उर्फ बिशु निवासी बाडियां सुपवाल, साबर उर्फ पल्लू निवासी बाडियां सुपवाल सांबा के रूप में हुई है। अब्दुल हबीब को बसंतर खड्ड के किनारे और बशारत व साबर को देविका खड्ड के किनारे से धरा। ये यहां युवाओं को नशा सप्लाई करने आए थे। इनके कब्जे से एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार खूंखार हेरोइन तस्कर अब्दुल हबीब उर्फ बीम के कब्जे से एक देसी कट्टा, 16 हजार रुपये की हेरोइन और नकद राशि 7200 रुपये बरामद की गई है, जबकि बशारत अली उर्फ बिशू और मो. साबर उर्फ पल्लू से 7 हजार रुपये की हेरोइन और 2500 रुपये नकद बरामद किए गए। बशारत अली उर्फ बिशू और मो. साबर उर्फ पल्लू को हेरोइन बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि हार्डकोर हेरोइन तस्कर सांबा और आसपास के इलाकों के युवाओं को खासकर सुबह और शाम के समय हेरोइन सप्लाई करते थे। दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस चौकी सपवाल के अधिकार क्षेत्र में आने वाले बसंतर खड्ड और देवक खड्ड के पास गश्त के दौरान सुपवाल की पुलिस पार्टी ने तस्करों को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सांबा ने कहा कि सांबा पुलिस ने बहुत कम समय में 83 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई की जा रही है। हेरोइन तस्करों की संपत्ति की कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार अब्दुल हबीब उर्फ बीम को केस एफआईआर नंबर 17/2024 धारा 8/21/22/25/27-ए/29 एनडीपीएस अधिनियम, 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत पुलिस चौकी सुपवाल के माध्यम से पुलिस थाना सांबा ने गिरफ्तार किया गया है। बशारत अली उर्फ बिशू और मोहम्मद साबर उर्फ पल्लू को पुलिस थाना सांबा में दर्ज एफआईआर नंबर 18/2024 धारा 8/21/22/27-ए/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच चल रही है। एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त की है।