{"_id":"5a4b976d4f1c1bd2178b4702","slug":"three-persons-arrested-who-is-arrested-cheats-in-the-name-of-the-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: नौकरी के नाम पर ठगने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, ऐसे करते थे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: नौकरी के नाम पर ठगने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, ऐसे करते थे काम
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Tue, 02 Jan 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांदरबल पुलिस ने युवाओें को नौकरी के नाम से ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अनुसार 30 दिसंबर को सफापोरा पुलिस स्टेशन में दो लड़कियों ने शिकायत दर्ज कराई कि रियाज अहमद भट्ट निवासी शोपियां और आमिर अहमद निवासी गांदरबल ने फर्जी नियुक्ति सर्टिफिकेट दिए और उन्हें नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
अलग अलग विभागों को दिए गए नियुक्ति पत्र की जांच की गई तो सभी फर्जी निकले। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और जीपी फंड पासबुक को भी सीज किया। आरोपियों को पकड़ने के बाद जांच की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच में पाया कि आमिर अहमद रियाज अहमद और आशिक अहमद जग्गू ने निवासी श्रीनगर से मिलकर एक गिरोह को तैयार किया। इन लोगों ने दर्जनों लोगों से रुपये ऐंठे। तीन लोगों को दबोच लिया और एक आरोपी राउफ अहमद मीर निवासी बडगाम फरार है।
विज्ञापन
सभी आरोपी मोटीवेटर की तरह काम करते रहे और सभी लोगों को सरकारी नौकरियां दिलाने का वादा किया। रुपये हासिल करने के बाद वन विभाग आदि विभागों के नौकरी के सर्टिफिकेट जारी करते हैं। केस की जांच जारी है और फरार आरोपी की भी तलाश की जा रही है।