फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three people who came to Jammu from Kashmir arrested

Jammu News: कश्मीर से जम्मू आए तीन लोग हरि मार्केट से गिरफ्तार

विज्ञापन
Three people who came to Jammu from Kashmir arrested
जम्मू। कश्मीर से एक ट्वेरा गाड़ी को छीनकर जम्मू आए तीन संदिग्धों को जम्मू पुलिस ने हरि मार्केट से गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सुहेल अहमद भट पुत्र मोहम्मद राजब भट् निवासी लसजान श्रीनरग, मोहम्मद आकिब भट पुत्र गुलाम मोहम्मद भट निवासी लसजान श्रीनगर और माजिद अलताफ पुत्र मोहम्मद अलताफ निवासी लेथापोरा पुलवामा के रूप में हुई है। इनके खिलाफ पुलिस स्टेशन नौगाम में एफआईआर दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

तीन संदिग्धों के जम्मू में प्रवेश के बाद जम्मू संभाग में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। बुधवार को हरि मार्केट पुलिस पोस्ट की टीम ने तीनों को ट्वेरा वाहन के साथ पकड़ा। इसके बाद एचएचओ नौगाम को जानकारी दी और उन्हें उनके हवाला किया। यह घटना 20 जनवरी की है। इन तीन लोगों ने टैक्सी चालक से उसका वाहन छीनने के बाद जम्मू की तरफ रवाना हुए थे। चालक की शिकायत के बाद नौगाम पुलिस ने जानकारी सभी पुलिस थानों के साथ साझा की थी। एसएसपी जम्मू डाॅ. विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि तीनों लोगों को पकड़ कर श्रीनगर पुलिस के हवाला किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed