{"_id":"6a2e4662550fb0c6830ca2d8","slug":"three-people-were-killed-and-two-others-injured-when-their-car-collided-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में भीषण सड़क दुर्घटना: रफ्तार और लापरवाही का खौफनाक अंजाम, ट्रक से टकराई कार; तीन युवकों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में भीषण सड़क दुर्घटना: रफ्तार और लापरवाही का खौफनाक अंजाम, ट्रक से टकराई कार; तीन युवकों की दर्दनाक मौत
Sun, 14 Jun 2026 11:43 AM IST
Nikita Gupta
Jammu
Jammu
Published by: Nikita Gupta
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:43 AM IST
सार
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगरोटा के पास तड़के एक कार और ट्रक की भीषण टक्कर में हरियाणा के तीन युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा जम्मू के नगरोटा क्षेत्र के जगती-कारली इलाके में सुबह करीब 2:15 बजे हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एक कार की तेज रफ्तार ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल ने उपचार के दौरान सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान हरियाणा निवासी सिकंदर सैफी, शक्ति और मोहित वर्मा के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल दीपक वर्मा और कुलदीप शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन