फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three people including two cousins riding a bike died in a collision with a truck

दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों सहित तीन की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 27 Oct 2024 10:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू। Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 27 Oct 2024 10:44 PM IST
सार

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का अगला हिस्सा ही उड़ गया। सुमित और गौरव चचेरे भाई थे, जबकि राम इनका दोस्त था।

विज्ञापन
Three people including two cousins riding a bike died in a collision with a truck
नेशनल हाईवे पर नगरोटा के पंजग्राईं के पास सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों सहित तीन युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल हाईवे पर नगरोटा के पंजग्राईं के पास सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों सहित तीन युवकों की मौत हो गई। उनकी पहचान सुमित बरगोत्रा, राम मेहरा और गौरव कुमार तीनों निवासी जानीपुर एक्सेलिसयर लेन जम्मू के रूप में हुई है। शवों का पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है।

विज्ञापन

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का अगला हिस्सा ही उड़ गया। सुमित और गौरव चचेरे भाई थे, जबकि राम इनका दोस्त था। रविवार को गौरव अपने जीजा की बाइक (जेके02डीएल1797) लेकर सुमित और राम के साथ घूमने के लिए गया था। शाम करीब साढ़े चार बजे जैसे ही ये लोग पंजग्राईं में गोशाला मोड़ के पास पहुंचे तो सामने से आए ट्रक (जेके02सीआर7794) ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, हाईवे एंबुलेंस की मदद से तीनों को जीएमसी पहुंचाया गया, यहां जांच में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतकों में सुमित पीजा डिलीवरी और गौरव सुनार की दुकान पर काम करता था। वहीं, राम अभी कुछ नहीं करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed