{"_id":"59df88184f1c1b76678b55ea","slug":"three-people-dead-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Thu, 12 Oct 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
सतवारी पुलिस थाना क्षेत्र जीवन नगर इलाके में एक ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत हो गई। हादसा एमबीएस कालेज के नजदीक हुआ। मृतक ओमी (25) मंडाल का रहने वाला था।
विज्ञापन
वहीं, गाडीगढ़ इलाके से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।
उसकी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतक की उम्र 45 वर्ष के करीब है। उधर, त्रिकुटा नगर पुलिस थाना क्षेत्र के नरवाल इलाके में बैट्री की दुकान में कार्यरत देविंदर सिंह(60) निवासी नानक नगर की मौत हो गई। मौत के कारणों पता नहीं चल सका है। तीनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन