J&K: भारत ने पाक को उसी की भाषा में दिया करारा जवाब, LOC पर तीन पाक सैनिक ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाक के तीन सैनिकों को ढेर कर दिया है। पाकिस्तान ने दावा करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने एलओसी पर ताबड़तोड़ गोलीबारी करते हुए उसके तीन सौनिकों को मौत के घाट उतार दिया है।
इस घटना में एक पाक सैनिक घायल भी बताया जा रहा है। यह पूरी घटना एलओसी पर रावलाकोट के रख चाकड़ी सेक्टर में हुई है। पाकिस्तान की इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) और समाचार एजेंसी ने भी पाक के तीन सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है।
इससे पहले भी भारत ने नौशेरा और पुंछ सेक्टर में गोलीबारी कर पाक के दो स्नाइपर शूटरों को ढेर कर दिया गया था। इस गोलाबारी में पाक की कई चौकियां भी तबाह हुई थी ,जबकि कई अन्य जवान घायल बताए जा रहे थे।
Indian Army crosses over LoC, kills three Pak soldiers
— ANI Digital (@ani_digital) December 26, 2017
Read @ANI story | https://t.co/8FFwFrK2TY pic.twitter.com/RPpVmHMy7q
'जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी'
पाक की ओर से राजोरी के केरी सेक्टर में हुई भारी गोलाबारी में भारतीय सेना के एक मेजर समेत चार जवान शहीद हो गए थे। इस पर भारतीय सेना ने बयान जारी करते हुए कहा कि हम भारतीय जवानों की कुर्बानी को यूं व्यर्थ नहीं होने देंगे।
पाकिस्तान को इसका जल्द मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। जिसके बाद भारतीय सेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दिनों के भीतर ही पाक के पांच सैनिकों को ढेर कर अपने जवानों की शहादत का बदला ले लिया।
भारत-पाक सीमा पर बढ़ सकता है तनाव
भारत-पाक सीमा पर लगातार हो रही गोलीबारी को देखते हुए आशंका है कि एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। सीमा पर हो रही गोलीबारी को देखते हुए अलर्ट के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
इसके साथ ही सीमा पर गश्त करने वाले जवानों को चौकन्ना रहने के लिए कहा गया है क्योंकि पाक ज्यादातर गश्त करने वालों जवानों को ही स्नाइपर से निशाना बना कर हमला करता है।