{"_id":"22234fda8184b6d7a01e327780b134fa","slug":"three-more-swine-flu-positive-in-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीज पाजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीज पाजिटिव
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 26 Mar 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में गुरुवार को स्वाइन फ्लू के तीन नए मामले पाजिटिव पाए गए। शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) की प्रवक्ता सना कुलसुम के अनुसार, गुरुवार को स्किम्स में स्वाइन फ्लू के तीन मरीज पाजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही अब तक कुल पाजिटिव पाए गए मरीजों की संख्या 399 जा पहुंची है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि स्किम्स के आइसोलेशन वार्ड में दो संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया है। सना कुलसुम ने बताया कि स्किम्स के विशेष ओपीडी में गुरुवार को 35 मरीजों को जांचा गया, जिनमें से तीन संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। फिलहाल इस वायरस के कारण पिछले 24 घंटे के भीतर किसी के भी मरने की खबर नहीं है।
विज्ञापन