कुपवाड़ा मुठभेड़: सेना ने तीन आतंकियों को किया ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि शुक्रवार की देर शाम से जिले के लोलाब इलाके में शुरू हुई मुठभेड़ में लश्कर के टॉप कमांडर अबू उसामा के मारे जाने के बाद उसके दो साथी दर्दपुरा गांव निवासी शाह जमान के घर में छिप गए थे।
सेना की 28 आरआर और पुलिस ने रात भर घर को घेरे रखा। शनिवार की सुबह 18 आरआर और एसओजी के अतिरिक्त जवानों को बुलाया गया। इसके बाद एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हुई। इसमें दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता प्राप्त हुई।
एक आतंकी के पास से हथियार भी बरामद
आतंकियों से तीन एके-47 राइफलें और अन्य हथियार बरामद किया गया है। गौरतलब है कि यह ऑपरेशन शुक्रवार देर शाम उस समय शुरू हुआ था।
जब सेना की 28 आरआर और पुलिस के एसओजी ने एक सूचना के आधार पर इलाके का घेराव किया। तलाशी के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई और कुछ ही देर बाद अबू उसामा को ढेर कर दिया गया।
मुठभेड़ के दौरान लोगों ने किया प्रदर्शन
माना जा रहा है कि उसामा 3 से 4 आतंकियों के उस ग्रुप का सदस्य था जो करीब छह महीने पहले घुसपैठ करने में सफल हुए थे और लोलाब के जंगलों में पनाह लिए थे।
जानकारी के अनुसार मुठभेड़ के दौरान इलाके में लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। स्थानीय लोगों ने सेना, पुलिस के जवानों और वाहनों पर पत्थरबाजी की।
स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजी और आंसू गैस का प्रयोग किया।