फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   three members of same family died in suspicious condition in Pattan Kashmir

कश्मीरः कमरे में मिले पति-पत्नी और बेटे की लाश, पुलिस ने कहा- मौत की ये वजह हो सकती है

Tue, 05 Jan 2021 04:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 05 Jan 2021 04:26 PM IST
विज्ञापन
three members of same family died in suspicious condition in Pattan Kashmir
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के पट्टन के निहालपोरा इलाके में मंगलवार सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि निहालपोरा इलाके में एक मकान में तीन सदस्यों के शव बरामद किए गए हैं। मृतकों की शिनाख्त मोहम्मद मकबूल लोन, उसकी बीवी और छोटे बेटे के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों ने मकान के अंदर जब इन लोगों को अचेत अवस्था में पाया तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि रात में दम घुटने से इनकी मौत हुई है। बुखारी जलने से ऑक्सीजन की कमी होने के चलते उनकी मौत हुई होगी, लेकिन मौत का असली कारण पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ेंः हिमपात से सराबोर हुई 'जन्नत', तस्वीरों के जरिए आप भी उठाएं बर्फबारी का लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed